ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो ‘Lock Upp 2 ‘ के मंच से एक ऐसा सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। शो से बाहर होते समय कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने अपनी जिंदगी के उस काले पन्ने से पर्दा उठाया, जिसे याद कर आज भी उनकी रूह कांप उठती है। आकांक्षा ने बताया कि जब वह अपने ब्यूटी पैजेंट के शुरुआती दिनों की तैयारी कर रही थीं, तब आर्थिक तंगी के कारण उनके पास कपड़ों और ट्रेनिंग के लिए भी पैसे नहीं थे। मजबूरी में आकर उन्होंने पैजेंट सर्किट से जुड़े एक सीनियर और नामी शख्स से मदद की गुहार लगाई थी। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि जिस इंसान को इंडस्ट्री में नया मुकाम देने वाला और मददगार समझा जाता है, वही उनकी मजबूरी का इस तरह से फायदा उठाएगा।
‘महीने में 5-6 बार शारीरिक संबंध बनाओ’, बुजुर्ग की घिनौनी शर्त
आकांक्षा चौधरी ने शो में रोते हुए और बेहद दर्दभरे लहजे में उस खौफनाक वाकये को याद किया। उन्होंने बताया कि मदद मांगने के बाद जब उस बुजुर्ग शख्स के पास वे गईं, तो उसने पैसे और स्पॉन्सरशिप देने के नाम पर उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब आकांक्षा ने उसका विरोध किया और उसका हाथ झटक दिया, तो उस व्यक्ति ने सारी हदें पार करते हुए एक बेहद शर्मनाक शर्त रख दी। उस बुजुर्ग ने बेशर्मी से कहा कि वह तभी स्पॉन्सरशिप देगा जब आकांक्षा महीने में कम से कम 5 से 6 बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएगी। इस भयानक खुलासे को सुनकर ‘लॉक अप 2’ के मंच पर मौजूद हर शख्स के होश उड़ गए और लोग सन्न रह गए।
बंदगी कालरा के ट्वीट से मचा हड़कंप, यूजर ने पूछा क्या वो साजिद खान हैं?
आकांक्षा के इस बड़े खुलासे के बाद ‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस बंदगी कालरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने आग में घी का काम किया। बंदगी ने दावा किया कि वह बहुत अच्छे से जानती हैं कि आकांक्षा किस शख्स की ओर इशारा कर रही हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे घिनौने आचरण वाले लोगों के खिलाफ कोई खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। बंदगी ने आगे यह भी लिखा कि उस व्यक्ति की एक मिस्ट्रेस मुंबई में उन्हीं की बिल्डिंग में रहती है। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उस अज्ञात शख्स का नाम जानने के लिए कयासों का बाजार गर्म हो गया। एक यूजर के सवाल पर कि क्या वह शख्स साजिद खान है, बंदगी ने साफ शब्दों में ‘नहीं’ कहकर इसका खंडन किया।
फैंस का जबरदस्त समर्थन और आरोपी को बेनकाब करने की मांग
इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद आकांक्षा चौधरी के फैंस और उनके साथी कलाकार उनके समर्थन में पूरी ताकत से खड़े हो गए हैं। शो के साथी कंटेस्टेंट योगेश रावत ने कहा है कि वह शो से बाहर आते ही उस दरिंदे को ढूंढ निकालेंगे और उसे उसके किए की सजा दिलाएंगे। सोशल मीडिया पर आम जनता और कई हस्तियों का कहना है कि आज भी समाज के डर और करियर खराब होने की वजह से कई लड़कियां चुप रह जाती हैं, जिसका फायदा ऐसे शक्तिशाली और दरिंदे किस्म के लोग उठाते हैं। अब हर तरफ उस पावरफुल और बुजुर्ग चेहरे को बेनकाब करने की मांग जोर पकड़ रही है, ताकि इंडस्ट्री में नई लड़कियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
Read more-पप्पू यादव पर हमले के बाद तनाव: समर्थकों ने आरोपी की जमकर की पिटाई
