Homeउत्तर प्रदेशप्रेमानंद बाबा के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, वृंदावन में अचानक हुआ कुछ...

प्रेमानंद बाबा के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, वृंदावन में अचानक हुआ कुछ ऐसा… 4 श्रद्धालु घायल

राधाष्टमी पर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच रेलिंग टूट गई। हादसे में चार श्रद्धालु घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

-

वृंदावन: राधाष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार सुबह वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई, जब संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचने की सूचना के बाद जुटी भारी भीड़ के बीच एक आश्रम की लोहे की रेलिंग टूट गई। रेलिंग टूटने से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

देर रात से ही पहुंचने लगे थे श्रद्धालु

राधाष्टमी के मौके पर प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रमणरेती क्षेत्र में पहुंचने लगे थे। बताया जा रहा है कि कई श्रद्धालु देर रात से ही आश्रम के आसपास जमा होने लगे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे भीड़ काफी बढ़ गई। इसी दौरान श्री राधा केलि कुंज आश्रम के पास स्थित एक अन्य आश्रम में श्रद्धालुओं के बाहर निकलने की कोशिश के बीच लोहे की रेलिंग पर अचानक दबाव बढ़ गया। ज्यादा दबाव पड़ने के कारण रेलिंग टूट गई और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

रेलिंग टूटने से चार श्रद्धालु घायल

हादसे में चार श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही रमणरेती चौकी प्रभारी शुभांशु यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी। पुलिस के मुताबिक घायलों की पहचान सीतापुर निवासी अनूप कुमार, पीलीभीत निवासी अवधेश कुमार, पश्चिम बंगाल के राजपुर निवासी वैद्यनाथ शर्मा और सागर के बघनपुर निवासी सत्यदेव तिवारी के रूप में हुई है।

पुलिस और आश्रम के शिष्यों ने संभाली व्यवस्था

बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज पिछले करीब तीन महीने से यमुना पार स्थित यमुना विहार आश्रम में एकांतवास कर रहे थे। राधाष्टमी पर उनके श्री राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचने की जानकारी श्रद्धालुओं तक पहुंचने के बाद रमणरेती क्षेत्र में भीड़ लगातार बढ़ती गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ आश्रम के शिष्यों को भी काफी प्रयास करना पड़ा। रेलिंग टूटने की घटना के बाद पुलिस ने श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Read more-घर में बंद था कमरा, अंदर मिली BJP युवा नेता की लाश… दोस्त पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts