तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में थलपति विजय की पार्टी TVK जबरदस्त प्रदर्शन करती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी 108 सीटों के आसपास बढ़त बनाकर सबसे बड़ी ताकत बनती दिख रही है। यह नतीजा इसलिए भी खास है क्योंकि विजय की पार्टी ने बेहद कम समय में राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। चुनावी सफलता के इस माहौल में विजय और उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं और इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को नई राजनीति की शुरुआत बताया जा रहा है।
बर्थडे पर विजय के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन
इसी बीच एक और खबर ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को उनके जन्मदिन के मौके पर चेन्नई में थलापति विजय के घर के बाहर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तृषा को कार में बैठे हुए देखा गया, जब वह विजय के घर पहुंचीं। इससे पहले तृषा ने अपने जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर जाकर दर्शन भी किए थे। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया। कई लोग इसे सिर्फ एक दोस्ताना मुलाकात बता रहे हैं, तो कुछ इसे खास कनेक्शन से जोड़कर देख रहे हैं।
#WATCH | Tamil Nadu: Actor Trisha Krishnan leaves from the residence of TVK chief and actor Vijay, in Chennai.
TVK is currently leading in 110 seats of the total 234 in the state. pic.twitter.com/332dL4OiIp
— ANI (@ANI) May 4, 2026
ऑन-स्क्रीन जोड़ी से ऑफ-स्क्रीन चर्चा तक
थलपति विजय और तृषा कृष्णन की जोड़ी लंबे समय से दर्शकों की पसंदीदा रही है। दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथि’, ‘कुरवि’ और ‘लियो’ जैसी फिल्में शामिल हैं। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को हमेशा सराहा गया है। हाल के दिनों में दोनों के ऑफ-स्क्रीन रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं तेज हुई हैं। कुछ समय पहले दोनों को एक शादी समारोह में साथ देखा गया था, जिसके बाद अफेयर की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, दोनों सितारों ने इन खबरों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में विजय
जहां एक तरफ विजय की राजनीतिक सफलता सुर्खियों में है, वहीं उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी पत्नी संगीता विजय के साथ रिश्तों को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आती रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दोनों के अलग होने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इन सबके बीच तृषा का विजय के घर पहुंचना चर्चाओं को और हवा दे रहा है। फिलहाल यह साफ है कि विजय इस समय अपने करियर के सबसे अहम दौर में हैं—जहां एक तरफ राजनीति में बड़ी सफलता मिल रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।
Read More-पहली बार चुनाव लड़ते ही बड़ा धमाका! विजय की पार्टी 100+ सीटों पर आगे, घर में ऐसे मनाया गया जश्न
