तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझानों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहली बार चुनाव लड़ रही एक्टर विजय की पार्टी टीवीके (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने सबको हैरान कर दिया है। पार्टी ने सभी 234 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और शुरुआती रुझानों में 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि किसी नई पार्टी से इतनी बड़ी बढ़त की उम्मीद बहुत कम लोगों ने की थी। इससे राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।
विजय खुद दो सीटों से आगे
एक्टर विजय खुद भी चुनाव मैदान में हैं। वह चिरुचरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में वह दोनों जगह आगे चल रहे हैं।
इस खबर के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है। लोग मान रहे हैं कि यह उनकी पार्टी के लिए बड़ा संकेत है। दूसरी तरफ, डीएमके के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन कोलाथुर सीट से पीछे बताए जा रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Family of TVK chief and actor Vijay blow whistles and celebrate at their residence, as the party continues its lead in the state. It is currently leading on 104 of the total 234 seats in the state.
(Video Source: TVK PRO) pic.twitter.com/Ya9iT2MFNH
— ANI (@ANI) May 4, 2026
घर में खुशियों का माहौल
विजय के घर में खुशी का माहौल है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका पूरा परिवार एक साथ बैठकर जश्न मना रहा है। सभी लोग मुस्कुराते हुए और सीटी बजाकर पार्टी की बढ़त का आनंद ले रहे हैं। इससे पहले एक और वीडियो में परिवार के सदस्य एक-दूसरे को गले लगाते और खुशी से उछलते नजर आए थे। जब विजय के पिता घर की लिफ्ट से बाहर आए, तो बच्चे दौड़कर उन्हें गले लगाने लगे। पूरा घर खुशी से भरा हुआ दिखाई दिया।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
टीवीके के अच्छे प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश है। कई जगह लोग विजय की तस्वीरें लेकर जश्न मना रहे हैं और नारे लगा रहे हैं।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है। अभी सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि यह बढ़त कितनी बड़ी जीत में बदलती है।
Read More-बंगाल चुनाव 2026 के नतीजे के बीच ममता बनर्जी का पहला बयान आया सामने, कहा – ‘आखरी तक डटे रहिए अभी…’
