तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय इन दिनों यूनाइटेड किंगडम में हैं, जहां वह अभिनेता अजित कुमार की सिल्वरस्टोन रेस में शामिल होने पहुंचे। इसी दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) भी सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट पर नजर आईं। दोनों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। विजय की सिल्वरस्टोन में मौजूदगी ने जहां फैंस का ध्यान खींचा, वहीं तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के वहां दिखाई देने के बाद CM विजय और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, दोनों के साथ होने को लेकर सामने आए वीडियो से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
अजित कुमार से मिले विजय, फैंस ने घेरा
सिल्वरस्टोन सर्किट में विजय ने अजित कुमार से मुलाकात की। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अजित अपने प्रशंसकों के बीच दिखाई दे रहे हैं। जब अजित अपनी कार से बाहर आए तो फैंस काफी उत्साहित नजर आए और जोर-जोर से आवाज लगाने लगे। इस पर अजित ने हाथ के इशारे से प्रशंसकों को शांत रहने और आवाज कम करने के लिए कहा। विजय ने भी रेसिंग इवेंट में मौजूद रहकर भारतीय ड्राइवरों का उत्साह बढ़ाया।
Seems like Trisha and Radhika went to a race track in London! 👀🏎️✨ pic.twitter.com/8ay76iyWK9
— 𝑩𝒖𝒕𝒕𝒆𝒓𝒇𝒍𝒚🦋 (@buttu_iam27) September 11, 2026
रेस आयोजकों ने भी की विजय की मौजूदगी की पुष्टि
सिल्वरस्टोन रेस के आयोजकों ने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विजय के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी। आयोजकों के मुताबिक, भारतीय अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनका उद्देश्य भारतीय ड्राइवरों का हौसला बढ़ाना और 44 कारों वाले ग्रिड के सामने सिल्वरस्टोन राउंड की आधिकारिक शुरुआत करना था। विजय की मौजूदगी से रेसिंग इवेंट में भारतीय सिनेमा के फैंस की दिलचस्पी भी बढ़ गई।
तृषा की मौजूदगी ने फिर बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल
सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट से तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी मौजूदगी सामने आने के बाद विजय और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) को लेकर पहले से चल रही ऑनलाइन चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है। पिछले कुछ समय से दोनों के निजी रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जाते रहे हैं। हालांकि, इन अटकलों पर विजय या तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने सार्वजनिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है। इसलिए केवल वायरल वीडियो के आधार पर उनके निजी रिश्ते को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा। दोनों कलाकार ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
Read More-41 करोड़ के लुक में नजर आई Radhika Merchant, ऐसा क्या पहना जिसकी चारों तरफ हो रही चर्चा?
Read More-भारत-अफगानिस्तान के पहले टी20 पर मंडराए संकट के बादल? दिल्ली से सामने आई बड़ी अपडेट
