HomeEntertainment41 करोड़ के लुक में नजर आई Radhika Merchant, ऐसा क्या पहना...

41 करोड़ के लुक में नजर आई Radhika Merchant, ऐसा क्या पहना जिसकी चारों तरफ हो रही चर्चा?

Radhika Merchant अबू जानी-संदीप खोसला की पार्टी में 41 करोड़ रुपये के लग्जरी एक्सेसरीज के साथ पहुंचीं। जानिए उनके महंगे बैग, घड़ी और रॉयल लुक की पूरी कहानी।

-

Radhika Merchant: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) एक बार फिर अपने लग्जरी फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। 6 सितंबर को मुंबई में मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की 40वीं जयंती के मौके पर आयोजित खास पार्टी में राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) बेहद शानदार अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने ऐसा आउटफिट चुना, जिसने उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनके रॉयल फैशन सेंस को भी दिखाया। हालांकि, इस पूरे लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनके महंगे एक्सेसरीज की हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राधिका के डायमंड बर्किन बैग और लग्जरी घड़ी की कीमत करीब 41 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यही वजह है कि पार्टी में उनके लुक ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

डायमंड बर्किन बैग और घड़ी की कीमत उड़ाएगी होश

राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के इस लुक में उनकी घड़ी और बर्किन बैग सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी घड़ी की कीमत करीब 20 लाख डॉलर, यानी लगभग 16.5 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं, डायमंड से सजे उनके बर्किन बैग की कीमत करीब 30 लाख डॉलर, यानी लगभग 24.5 करोड़ रुपये बताई गई। इस तरह दोनों की बताई गई कीमत जोड़ें तो यह रकम करीब 50 लाख डॉलर यानी 41 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचती है। राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ने इन महंगे एक्सेसरीज को अपने आउटफिट के साथ इस तरह स्टाइल किया कि पूरा लुक काफी शाही और आकर्षक नजर आया। उनकी स्टाइलिंग ने एक बार फिर साबित किया कि अंबानी परिवार की फैशन पसंद कितनी खास होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Isha Ambani Piramal (@ishaambani)

- Advertisement -

बड़े पन्ने और डायमंड ज्वेलरी ने पूरा किया रॉयल लुक

राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ने पार्टी के लिए फ्लोरल प्रिंट वाली स्कर्ट और कढ़ाईदार जैकेट को चुना था। जैकेट में डीप नेकलाइन, फुल स्लीव्स, पैडेड शोल्डर और स्ट्रक्चर्ड पेप्लम डिजाइन नजर आया, जबकि फिटेड मिडी स्कर्ट ने उनके लुक को एलिगेंट टच दिया। ज्वेलरी की बात करें तो उनके गले में बड़ा पेंडेंट दिखाई दिया, जिसमें डायमंड और पन्ने का खूबसूरत कॉम्बिनेशन था। इसके साथ उन्होंने बड़े पन्ने की अंगूठी और झूमर डिजाइन वाले ईयररिंग्स पहने। भारतीय पारंपरिक डिजाइन और मॉडर्न फैशन के इस मेल ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया। सोशल मीडिया पर भी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के इस लग्जरी अंदाज की खूब चर्चा हो रही है।

Read More-अचानक क्यों बुलाई गई BJP मंत्रियों की आपात बैठक? मुख्यमंत्री ने दिया सख्त निर्देश

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts