फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के जौहर को लेकर दिए गए बयान पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब बीजेपी विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भी स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मैथिली ठाकुर ने कहा कि स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने जिस आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी, वह उन्हें काफी गलत लगी। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि अगर किसी विषय की पूरी जानकारी नहीं है तो उस पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।
मैथिली ने स्वरा को दी पढ़ाई करने की सलाह
मैथिली ठाकुर ने स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के बयान को ‘भद्दी बात’ बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील और ऐतिहासिक विषय पर बोलने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए। मैथिली के मुताबिक, अगर किसी को इस विषय की समझ नहीं है तो उसे बोलने के बजाय पहले इतिहास को पढ़ना चाहिए। उनके इस बयान के बाद स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और जौहर को लेकर चल रही बहस में राजनीतिक प्रतिक्रिया का एक और अध्याय जुड़ गया है।
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने हाल ही में फिल्म पद्मावत में दिखाए गए जौहर के दृश्य को लेकर सवाल उठाए थे। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर कोई महिला दुष्कर्म की पीड़िता हो और वह अपनी जिंदगी बचाकर आगे बढ़े तो उसे कायर नहीं समझा जाना चाहिए। स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने सवाल किया था कि क्या महिलाओं को यह संदेश दिया जाना चाहिए कि सम्मान बचाने के लिए अपनी जान देना ही बहादुरी है। उनके इसी बयान पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस शुरू हो गई है।
बीजेपी नेताओं की पहले भी आई प्रतिक्रिया
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker)की टिप्पणी पर मैथिली ठाकुर से पहले भी बीजेपी के कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता गौरव भाटिया समेत कई लोगों ने अभिनेत्री के बयान की आलोचना की। वहीं पटना में बीजेपी नेताओं की ओर से स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के पोस्टर पर कालिख पोतने की घटना भी सामने आई थी। इस मामले में पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज होने की बात कही गई है। दूसरी ओर, इसी बातचीत के दौरान मैथिली ठाकुर ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के रूप में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की नियुक्ति पर उन्हें बधाई भी दी।
Read More-Hardik Pandya का नया अंदाज देख BSF जवान भी हुए फैन, तस्वीरें वायरल होते ही मची हलचल
