Sunday, March 8, 2026
Homeदेशअमेरिका से निर्वासित महिला ने झेला अमानवीय बर्ताव, वकील ने बताई दिल...

अमेरिका से निर्वासित महिला ने झेला अमानवीय बर्ताव, वकील ने बताई दिल दहला देने वाली कहानी

अमेरिका से निर्वासित महिला ने झेला अमानवीय बर्ताव, वकील ने बताई दिल दहला देने वाली कहानी

-

अमेरिका में 30 साल से ज्यादा समय से रह रहीं 73 वर्षीय बीबी हरजीत कौर को इस हफ्ते की शुरुआत में इमिग्रेशन विभाग (ICE) ने हिरासत में लिया और चार्टर फ्लाइट से भारत भेज दिया। इस दौरान उनके साथ जो व्यवहार हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। वकील के मुताबिक, कैलिफोर्निया से जॉर्जिया तक हथकड़ी में सफर कराने के बाद भी उन्हें अपने परिवार या वकील से मिलने नहीं दिया गया। आखिरी 48 घंटों में उन्हें जमीन पर कंबल ओढ़कर सोने को मजबूर किया गया।

बिस्तर और दवाइयों तक से वंचित

हरजीत कौर के वकील ने बताया कि महिला को हिरासत में बेहद अमानवीय हालात का सामना करना पड़ा। दवाइयों के लिए खाना मांगने पर सिर्फ बर्फ की ट्रे और एक चीज़ सैंडविच दिया गया। यहां तक कि जब उन्होंने अपने डेंचर मांगे, तो वह भी देने से मना कर दिया गया। वकील का कहना है कि कौर की सेहत लगातार बिगड़ रही थी, फिर भी उन्हें किसी तरह की मेडिकल मदद नहीं मिली।

परिवार से आखिरी मुलाकात तक नहीं मिली

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 73 वर्षीय कौर को भारत भेजने से पहले उनके परिवार से मुलाकात की इजाजत भी नहीं दी गई। तीन दशकों से अमेरिका में रह रहीं कौर को एक झटके में निर्वासित कर दिया गया, बिना यह सोचे कि उनकी उम्र और सेहत को लेकर क्या मुश्किलें सामने आ सकती हैं। अब वह पंजाब में अपने रिश्तेदारों के पास हैं, लेकिन इस पूरे सफर ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

Read more-विशुद्धानंद महाराज का विवादित बयान: विदेश भेजने वालों को फांसी की सजा की मांग, देशहित की रक्षा में बच्चों के योगदान की अपील

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts