Ind vs Eng Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच कल शुक्रवार के दिन 20 जून से टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच को देखने के लिए सभी से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है? लेकिन टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में खिलाड़ियों के पायदान को लेकर असमंजस बना हुआ है। जिस पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है।
दिनेश कार्तिक ने भी बड़ी सलाह
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को सलाह देते हुए बताया है की साई सुदर्शन को नंबर तीन पर बल्लेबाजी का मौका देना चाहिए। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा “यशस्वी ऐसे प्लेयर हैं, जो इस तरह की चुनौतियों के लिए तैयार हैं। तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन, मेरे अनुसार सीमित ओवरों के क्रिकेट और आईपीएल में उन्होंने मिले अवसरों को अच्छे से भुनाया है, शानदार प्रदर्शन किया है। क्या वह उसे रेड बॉल क्रिकेट में भी बदल सकते हैं।”
आईपीएल 2025 में बनाए सबसे ज्यादा रन
साई सुदर्शन आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आए थे। गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में लाजवाब रहा था और साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। साई सुदर्शन आईपीएल 2025 के 15 मैच में 759 बनाए थे। जिस कारण साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप विनर रहे थे। इस सीजन में उन्होंने एक शतक और छह अर्ध शतक लगाए थे।
Read More-कौन है दुनिया का महान गेंदबाज? माइकल वॉन ने इस भारतीय दिग्गज का लिया नाम
