Ind vs Eng Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टक्कर को देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में क्रिकेट के कई धुरंधरों का आमना सामने होने वाला है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने बड़ा बयान दिया है। इस दौरान माइकल वॉन ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी की है।
माइकल वॉन की बड़ी भविष्यवाणी
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत और इंग्लिश टीम के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर बातचीत करते हुए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सबसे महान गेंदबाज बताया है। इसके अलावा माइकल वॉन में भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि जसप्रीत बुमराह और जो रूट के बीच एक बार फिर से कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी जहां पर जसप्रीत बुमराह फिर से जो रूट को परेशान करेंगे।
रूट और बुमराह की होगी टक्कर
जसप्रीत बुमराह वर्तमान में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दम पर दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाजों के होश उड़े हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट को टेस्ट क्रिकेट का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है लेकिन जसप्रीत बुमराह जो रूट को टेस्ट में बहुत ही ज्यादा परेशान करते हैं। जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को 9 बार अपना शिकार बनाया है जिस कारण इंग्लैंड के खिलाफ फिर से टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह जो रूट को परेशान करते हुए नजर आएंगे।
Read More-ऐसा भी होता है क्या…भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम बदलने पर कपिल देव का बड़ा बयान
