Homeदेशपहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर पति खुद पहुंचा थानें,...

पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर पति खुद पहुंचा थानें, दो बेंटियों के सिर से उठा माॅं का साया

बिहार के मुंगेर में पति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से पत्नी पूजा देवी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर किया। दंपती की दो बेटियां हैं।

-

बिहार के मुंगेर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

आधी रात को मिली हत्या की सूचना, घर में मचा कोहराम

मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार फाड़ी के पास बुधवार देर रात यह वारदात हुई। मृतका की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है। उनकी शादी साल 2015 में दशरथ मंडल से हुई थी। बताया गया है कि दशरथ रेलवे में लोको पायलट के पद पर काम कर चुका था और वीआरएस लेकर सेवानिवृत्त हो गया था। दंपती की दो बेटियां हैं। देर रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस ने पूजा के भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो पूजा खून से लथपथ हालत में मृत मिलीं।

लंबे समय से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शादी के कुछ वर्षों बाद से ही दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा था। उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। परिवार के लोगों ने कई बार समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। मृतका के भाई शुभम कुमार ने आरोप लगाया है कि पूजा को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। परिजनों का कहना है कि करीब एक साल पहले भी मारपीट हुई थी और इस संबंध में थाने में शिकायत दी गई थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था।

 हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी पति

परिजनों के अनुसार, पूजा की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई। वारदात के बाद आरोपी दशरथ मंडल ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया, जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद पूजा की दोनों बेटियां मां के बिना रह गई हैं। परिवार में मातम पसरा हुआ है। जमालपुर थानाध्यक्ष के मुताबिक, आरोपी ने सरेंडर कर दिया है और पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अब पुलिस की पड़ताल में यह स्पष्ट करने की कोशिश होगी कि घरेलू विवाद किस तरह इस खौफनाक वारदात तक पहुंचा।

Read More-राहुल गांधी का बड़ा दावा- ‘PM मोदी मेरा फोन टैप कराते हैं’, मोबाइल में छिपे किस सबूत की कर रहे बात?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts