UP News: गोरखपुर के देईपार गांव के रहने वाले प्रभात पांडेय 18 दिसंबर को लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय में बेसुध पड़े मिले थे उन्हें शाम 5 बजे अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्रभात पांडेय को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीति शुरू हो गई। वहीं मृतक के चाचा मनीष पांडेय ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी नाम रतन प्रभास पांडेय के पिता को फोन कर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि वे और कांग्रेस पार्टी उनके पूरे परिवार के साथ खड़ी है।
राहुल गांधी पर फफक करो पड़े प्रभात के पिता
जब राहुल गांधी ने मृतक प्रभात पांडेय के पिता को फोन किया तो वह फकक कर रो पड़े। राहुल गांधी ने कहा कि वह उनके साथ हैं तो इसके जवाब में प्रभाव के पिता ने कहा,’वे क्या कहें उनका बुढ़ापे का सहारा छिन गया। उनके घर का इकलौता चिराग बुझ गया। इस दौरान राहुल गांधी उन्हें बार-बार माफी मांगते रहे। वहीं राहुल गांधी ने उन्हें जल्द मिलने के लिए गांव आने का वादा भी किया है। आपको बता दे जब प्रभात पांडेय का अंतिम संस्कार हो रहा था उसे दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने अगर प्रदर्शन करने लगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया अजय राय पर हत्या का आरोप
जब यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय मृतक प्रभात पांडेय के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए मोक्ष धाम पर पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ता उन पर हत्या का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई।
Read More-नए साल पर किसानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, जाने क्या है खुशखबरी
