Mumbai Attack: 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकवादियों ने एक ऐसा हमला किया था जिसे पूरा देश आज भी नहीं भुला पाया है। आतंकवादियों के अचानक हमले से मुंबई में हमारे कई जवान बेवजह मारे गए थे। मुंबई हमले को 14 वर्ष पूरे हो चुके हैं। कल 26 नवंबर को मुंबई हमले की 15वीं बरसी मनाई गई है। इस दौरान सभी लोगों ने मुंबई हमले में शहीद हुए वीर जवानों को याद किया है उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसी बीच बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान ने भी मुंबई हमले में शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।
शाहरुख खान ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
14 वर्ष पहले आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए जवानों के लिए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में एक इवेंट रखा गया था। इस इवेंट में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी पहुंचे हैं। शाहरुख खान ने इस दौरान मुंबई हमले में शहीद हुए शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है और उन्हें याद किया है। इवेंट में पहुंचने के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाथ जोड़कर महिलाओं का अभिवादन किया है। जिस कारण शाहरुख खान की पूरे देश में खूब तारीफ हो रही है।
View this post on Instagram
डंकी में नजर आएंगे शाहरुख खान
आपको बता दे कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान जवान और पठान फिल्म के बाद इस साल अपनी तीसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं। शाहरुख खान अब डंकी फिल्म में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की फिल्म डंकी अगले महीने रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में शाहरुख खान बॉलीवुड की अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाले हैं।
Read ore-Sara Ali Khan ने एक्स बॉयफ्रेंड को किया बर्थडे विश, शेयर की रोमांटिक तस्वीर
