Homeराजनीतिअनंत सिंह के करीबी को उतारकर अब PK ने JDU को दिया...

अनंत सिंह के करीबी को उतारकर अब PK ने JDU को दिया खुला ऑफर, नीतीश से जुड़ी रखी शर्त

प्रशांत किशोर ने JDU उम्मीदवार नीरज कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समर्थन में आएं तो जन सुराज अपना उम्मीदवार वापस ले सकता है।

-

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति के नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे प्रशांत किशोर ने JDU उम्मीदवार नीरज कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार लंबे समय से एमएलसी हैं, लेकिन शिक्षकों और स्नातकों से जुड़े मुद्दों को लेकर उन्होंने पर्याप्त काम नहीं किया। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि वेतनमान, शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने में नीरज कुमार पीछे रहे हैं।

नीतीश कुमार को लेकर PK ने रखी बड़ी शर्त

प्रशांत किशोर ने इस दौरान ऐसा बयान दिया, जिसने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया। उन्होंने कहा कि JDU उम्मीदवार जिस नीतीश कुमार के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं, अगर नीतीश कुमार खुद कैमरे के सामने आकर नीरज कुमार के समर्थन में वोट मांगने की अपील कर दें, तो जन सुराज अपना उम्मीदवार वापस लेने के लिए तैयार है। इस बयान के बाद पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी लड़ाई में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। जन सुराज ने इस सीट से डॉ. अनुज सिंह को मैदान में उतारा है, जिन्हें अनंत सिंह का करीबी बताया जाता है।

शिक्षकों और युवाओं को लेकर PK ने किया बड़ा दावा

नामांकन कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने शिक्षकों और बेरोजगार युवाओं को लेकर भी कई वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर जन सुराज को मौका मिलता है तो लोकसभा चुनाव 2029 से पहले शिक्षकों के लिए सातवां वेतनमान लागू कराने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत मिलने पर 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने की कोशिश की जाएगी। PK ने बेहतर शिक्षा, शिक्षकों के सम्मान और वेतनमान को चुनाव का प्रमुख मुद्दा बताया।

सम्राट चौधरी पर भी साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि शिक्षक और स्नातक मतदाता इस बार सरकार के खिलाफ वोट करने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि जन सुराज पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में है और दूसरे दलों के लोग भी उसके साथ आ रहे हैं। PK ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लेते हुए कहा कि यदि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, शिक्षकों को सम्मान और बेहतर वेतनमान चाहिए तो जन सुराज को समर्थन देना होगा। उनके इन बयानों के बाद पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

Read more-रसिक दुलारी केस के बीच प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उतरीं प्रियंका पंडित, कभी MMS विवाद के बाद छोड़ी थी ग्लैमर की दुनिया

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts