HomeखेलIND vs PAK: मैदान पर गरमाया माहौल, हर्षित राणा ने पाक बल्लेबाजों...

IND vs PAK: मैदान पर गरमाया माहौल, हर्षित राणा ने पाक बल्लेबाजों को दिखाए तेवर, देंखे Video

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के IND vs PAK मैच में हर्षित राणा और पाकिस्तानी बल्लेबाजों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जानिए कैसे आयुष बदोनी और राणा ने पलटा मैच का रुख।

-

IND vs PAK: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए लीग मुकाबले में मैदान पर जबरदस्त हलचल देखने को मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने सपाट दिख रही पिच का पूरा फायदा उठाया और हर्षित राणा व प्रिंस यादव के खिलाफ बेखौफ शॉट्स लगाए। शुरुआती पांच ओवरों में ही स्कोरबोर्ड पर 58 रन जुड़ गए और सात ओवर तक टीम 65 रन तक पहुंच चुकी थी। इस तेज शुरुआत के बीच हर्षित राणा लगातार पाकिस्तानी बल्लेबाजों को छकाते और उन पर तंज कसते नजर आए। दोनों तरफ से तीखी नोकझोंक भी हुई, जिसके चलते एक-दो बार अंपायरों को बीच-बचाव कर मामला शांत कराना पड़ा।

बदोनी का दांव और राणा का सेंड-ऑफ

जब पाकिस्तान के बल्लेबाज तेजी से रन बटोर रहे थे, तब भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने आयुष बदोनी को गेंद थमा दी और यह फैसला मैच का बड़ा मोड़ साबित हुआ। पहले ओवर में कोई सफलता न मिलने के बावजूद बदोनी ने आठवें ओवर में पाकिस्तान की खतरनाक सलामी जोड़ी को तोड़ दिया। उन्होंने 23 गेंदों में 33 रन (चार चौके और दो छक्के) ठोक चुके हुसैन को पवेलियन की राह दिखाई। बाउंड्री या सर्कल के पास हर्षित राणा ने आसान कैच लपका और बल्लेबाज को बाहर जाने का इशारा करते हुए कुछ शब्द भी कहे। कैमरे में उनकी लिप्सिंग तो कैद हुई, लेकिन आवाज साफ न होने से असली शब्द सुनाई नहीं दिए।

- Advertisement -

अगले ही ओवर में दूसरा झटका

पहला विकेट गिरते ही पाकिस्तान की आक्रामक बल्लेबाजी की हवा निकल गई। इसके ठीक अगले यानी नौवें ओवर में हर्षित राणा ने रोहेल नजीर को बिना खाता खोले आउट कर भारत को दूसरी बड़ी सफलता दिला दी। विकेट चटकाने के बाद भी राणा का जोश देखने लायक था और उन्होंने बल्लेबाज की ओर कुछ कहा, हालांकि शोर-शराबे के बीच उनके शब्द स्पष्ट नहीं हो सके। लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम में लौट रहे हर्षित ने शुरुआती दोनों विकेटों की पटकथा लिखने में अहम भूमिका निभाई।

अचानक थम गई रनों की रफ्तार

पाकिस्तान की पारी पर इन दो शुरुआती झटकों का गहरा असर पड़ा। जो टीम पहले सात ओवर में 65 रन बना चुकी थी, वह आठवें और नौवें ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद दबाव में आ गई। इसके बाद रनों की गति काफी धीमी पड़ गई और पाकिस्तान को 15 ओवर में जाकर अपने 100 रन पूरे करने पड़े। मैदान पर हर्षित राणा की आक्रामकता और बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी ने मुकाबले का रोमांच आखिरी गेंदों तक बनाए रखा।

 

 

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts