Homeदुनियाट्रंप करते रहे फोन, किम जोंग ने नहीं दिया जवाब! अब परमाणु...

ट्रंप करते रहे फोन, किम जोंग ने नहीं दिया जवाब! अब परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाकर किसे चुनौती दे रहा उत्तर कोरिया?

किम जोंग उन ने डोनाल्ड ट्रंप के संपर्क प्रयासों का जवाब नहीं दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप का पत्र भी बिना खोले लौटा दिया गया।

-

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच एक बार फिर दूरी बढ़ती नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने फोन के अलावा दूसरे माध्यमों से भी बातचीत शुरू करने की कोशिश की थी। यहां तक कि उन्होंने किम के नाम एक पत्र भी भेजा। अमेरिकी अधिकारियों ने यह पत्र न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के स्थायी मिशन तक पहुंचाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद एक उत्तर कोरियाई राजनयिक को पत्र सौंपा गया, लेकिन बाद में वही पत्र बिना खोले अमेरिकी प्रतिनिधि को वापस कर दिया गया। यह घटनाक्रम दिखाता है कि फिलहाल दोनों देशों के बीच बातचीत का रास्ता कितना मुश्किल हो गया है।

ट्रंप से मुलाकात की कोशिश भी नाकाम, किम ने रख दीं ऐसी शर्तें

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने अपनी एशिया यात्रा के दौरान भी किम जोंग उन से मुलाकात करने की कोशिश की थी। दोनों देशों के अधिकारियों ने आखिरी समय तक आमने-सामने बातचीत की संभावनाएं तलाशीं, लेकिन किम की ओर से रखी गई शर्तों पर अमेरिका सहमत नहीं हो पाया। गौरतलब है कि ट्रंप अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल में किम जोंग उन से तीन बार मुलाकात कर चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच बातचीत का मुख्य मुद्दा उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को रोकना था। साल 2019 में हुई आखिरी मुलाकात के बाद से दोनों देशों के संबंधों में कोई खास सुधार नहीं हुआ। अब किम का ट्रंप के संदेशों का जवाब नहीं देना अमेरिकी प्रशासन के लिए एक नई चुनौती माना जा रहा है।

20-30 से बढ़कर 60 हुए परमाणु हथियार, रूस के साथ भी मजबूत कर रहा रिश्ते

एक तरफ किम जोंग उन अमेरिका से बातचीत नहीं कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर कोरिया अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में जुटा है। WSJ की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में उत्तर कोरिया के पास लगभग 20 से 30 परमाणु हथियार होने का अनुमान था, जबकि अब यह संख्या करीब 60 बताई जा रही है। इसके अलावा प्योंगयांग ने ठोस ईंधन से चलने वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों का विकास किया है, जो अमेरिकी क्षेत्र तक पहुंचने में सक्षम मानी जाती हैं। उत्तर कोरिया रूस के साथ अपने सैन्य संबंध भी मजबूत कर रहा है। ऐसे हालात में अमेरिका के सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ किम से बातचीत का रास्ता बंद होता दिख रहा है, तो दूसरी तरफ उत्तर कोरिया की परमाणु और मिसाइल क्षमता लगातार बढ़ रही है।

Read more-भारत की किस बात के मुरीद हुए व्लादिमीर पुतिन? PM मोदी से बातचीत का जिक्र कर कही दिल छू लेने वाली बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts