Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में बंद कमरे के पीछे चल रहा था बड़ा खेल! 50...

लखनऊ में बंद कमरे के पीछे चल रहा था बड़ा खेल! 50 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा नेटवर्क

लखनऊ के जानकीपुरम में दिल्ली पुलिस ने कथित हेरोइन फैक्ट्री का खुलासा किया। 50 करोड़ की ड्रग्स के साथ 4 गिरफ्तार, जानिए कैसे दिल्ली से शुरू हुई जांच बरेली तक पहुंची।

-

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक मकान के अंदर कथित तौर पर चल रही हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है। रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने सीता कॉलोनी में कार्रवाई कर 6.275 किलो तैयार हेरोइन, नशीला पदार्थ तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और कई उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई में कुल 7.076 किलो हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में ड्रग्स की सप्लाई से जुड़ा हुआ था। जानकीपुरम में कार्रवाई के दौरान बबलू नाम के आरोपी को पकड़ा गया।

कार से डिलीवरी देने पहुंचे आरोपी से खुलने लगी कड़ी

पुलिस की जांच की शुरुआत 16 सितंबर को दिल्ली के बेगमपुर इलाके से हुई थी। स्पेशल स्टाफ ने वहां एक ग्रैंड विटारा कार से कथित तौर पर ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंचे लक्ष्मण हुड्डा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन और तीन लाख रुपये नकद मिलने की बात सामने आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने 17 सितंबर को सोनीपत से अनिल उर्फ भोला को पकड़ा। उसके पास से 501 ग्राम हेरोइन और एक महिंद्रा XUV-700 बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक अनिल के खिलाफ पहले से 12 मामले दर्ज हैं और वह पैरोल जंप करने के बाद फरार चल रहा था। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को उत्तर प्रदेश में चल रहे कथित सप्लाई नेटवर्क की जानकारी मिली, जिसके बाद जांच लखनऊ तक पहुंची।

120 किलोमीटर पीछा करने के बाद बरेली में पकड़ा गया दूसरा बड़ा आरोपी

लखनऊ के जानकीपुरम में बबलू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कथित तौर पर फैक्ट्री के मालिक और नेटवर्क के मुख्य सप्लायर के बारे में सुराग मिला। इसके बाद टीम ने जांच आगे बढ़ाई और करीब 120 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद 4 अक्टूबर को बरेली से रुक्सार अली उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रुक्सार के खिलाफ पहले से NDPS एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि बबलू पर भी NDPS एक्ट का एक मामला बताया गया है। लक्ष्मण हुड्डा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि तैयार हेरोइन किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी, इसके लिए कच्चा माल कहां से आता था और इस पूरे नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

घर में आते-जाते थे कई लोग, महंगी गाड़ियों से बढ़ा शक

कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार तड़के करीब 3 बजे दिल्ली पुलिस के चार जवान इलाके में पहुंचे थे। करीब एक घंटे तक कार्रवाई चली और इसके बाद पुलिस कुछ लोगों तथा सामान को अपने साथ ले गई। स्थानीय पुलिस भी बाद में मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस मकान को बंद कर वहां ताला लगाकर गई। आसपास रहने वाले लोगों के मुताबिक, मकान में एक व्यक्ति नियमित रूप से रहता था और उसके साथ एक महिला भी आती-जाती थी। इसके अलावा चार-पांच अन्य लोगों की आवाजाही भी देखी जाती थी। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि वहां स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर जैसी महंगी गाड़ियां आती थीं और इनमें पुलिस की कैप भी दिखाई देती थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में ड्रग्स की सप्लाई, पैसों के लेन-देन, कच्चे माल और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Read more-5 बार विधायक से अब राज्यसभा की तैयारी, BJP ने धर्मपाल सिंह पर क्यों लगाया दांव? जानिए पूरा सफर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts