Homeउत्तर प्रदेशदर्दनाक हादसा: धूं-धूं कर जली अर्टिगा कार,जिंदा जले पति- पत्नी

दर्दनाक हादसा: धूं-धूं कर जली अर्टिगा कार,जिंदा जले पति- पत्नी

अग्निशमन वाहन के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि जिस कार में आग लगी है वह मारुति कंपनी की अर्टिगा सीएनजी लगी हुई थी जिस वजह से कार ने तेजी से आग पकड़ ली।

-

Hardoi Accident News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें पति-पत्नी जिंदा जल गए हैं। हरदोई- सांडी मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित हुई अर्टिगा कर सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। जिसमें अचानक आग लग गई और गाड़ी में सवार पति-पत्नी कि जिंदा जलकर मौत हो गई। अग्निशमन वाहन के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि जिस कार में आग लगी है वह मारुति कंपनी की अर्टिगा सीएनजी लगी हुई थी जिस वजह से कार ने तेजी से आग पकड़ ली।

गाड़ी से नहीं निकाल पाए पति- पत्नी

सांडी थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकरा गई इसके बाद कार में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दंपति गाड़ी से निकलने में नाकाम रहे और उसी में जलकर मौत हो गई।प्रतिदर्शियों के अनुसार पति-पत्नी सीट बेल्ट लगाए थे इसलिए वह बाहर नहीं निकल सके। घटना में कार सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्धेपुरवा रोड निवासी आकाश पाल कीर्तिपाल को सांडी में परीक्षा दिलाने के लिए लेकर गए थे लौटते समय कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र सांडी थाना अध्यक्ष छोटेलाल मौके पर पहुंच गए।

घटना की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया‌। बता दें कि दोनों की दो साल पहले ही शादी हुई थी।दोनों को एक मासूम बच्‍चा भी है। वहीं पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। आकाश पाल ने लखनऊ से एक कार खरीदी थी. आकाश कार चलाता था। जबकि उसके पिता घर पर ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं।

Read More-पीएम मोदी से मिले गोविंदा, शेयर की मुलाकात की तस्वीर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts