Lok Sabha Election: 4 जून को सामने आए लोकसभा चुनाव के चुनावी नतीजे में एनडीए को इंडिया गठबंधन ने कड़ी टक्कर दी है। भले ही इंडिया गठबंधन की सरकार न बन पाई हो लेकिन इंडिया गठबंधन ने 234 सीटे पाई हैं। वही उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने एनडीए को टक्कर देते हुए हरा दिया है। वहीं अब इसी बीच कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी की खबर सामने आ रही हैं। महाराष्ट्र के सांगली से निर्दलीय चुनाव के जीतने के बाद विशाल पाटिल ने कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांगली से निर्वाचित सांसद विशाल पाटिल के समर्थन का स्वागत किया है।
निर्दलीय से विशाल ने लड़ा चुनाव
महाराष्ट्र के सांगली लोकसभा सीट से निर्दल चुनाव लड़ने वाले विशाल पाटिल को 57166 वोट मिले हैं। विशाल पाटिल ने बीजेपी के संजय पाटिल को 1 लाख 53 वोटो से हरा दिया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद विशाल पाटिल सांगली सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन सांगली सीट शिवसेना के खाते में चली गई थी। इसके बाद विशाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चर्चा भरा था। अब उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया है।
जनता ने अहंकार विभाजन और राजनीति को हराया-कांग्रेस
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिखते हुए कहा,”महाराष्ट्र की जनता ने विश्वासघात, अहंकार और विभाजन की राजनीति को हराया। यह छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर जैसे हमारे प्रेरक दिग्गजों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी।”
Read More-‘ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है…’ चुनाव जीतने के बाद पहली बार बोले PM मोदी
