Homeखेल600 छ्क्के और 4 हजार रन... रोहित शर्मा ने पहले ही मैच...

600 छ्क्के और 4 हजार रन… रोहित शर्मा ने पहले ही मैच में तोड़ दिए कई बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीम इंडिया के लिए खेलते हुए रोहित शर्मा ने t20 विश्व कप 2024 में पहला अर्ध शतक लगाया है। आयरलैंड के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं।

-

T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच कल 5 जून को t20 विश्व कप का मैच खेला गया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को 8 विकेट से t20 विश्व कप में हरा दिया है। टीम इंडिया के लिए खेलते हुए रोहित शर्मा ने t20 विश्व कप 2024 में पहला अर्ध शतक लगाया है। आयरलैंड के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं।

रोहित ने पूरे किए 600 छक्के

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ 37 गेंद में 52 रन की पारी खेली है। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से चार छक्के और तीन छक्के निकले हैं। तीन छक्के लगाते हीरो रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

पूरे किए T20 में 4 हजार रन

आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद रोहित शर्मा ने अपने T20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 4 हजार रनों का आंकड़ा पार कर दिया है। रोहित शर्मा ने अपने T20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 4026 रन बना दिए हैं। इसके साथ रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में 4000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इंटरनेशनल T20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली है जिन्होंने 4038 रन बनाए हैं इसके अलावा तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम है जिन्होंने 4023 रन T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने हैं।

Read More-विराट या यशस्वी… T20 विश्व कप में कौन बनेगा रोहित का जोड़ीदार, कोच राहुल द्रविड़ ने दिया जवाब

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts