Team India: t20 विश्व कप में रोहित शर्मा भारत के कप्तानी करेंगे और राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है। भारत ने t20 विश्व कप 2024 के टूर्नामेंट से पहले भारत में बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेला था। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ओपनिंग पर यशस्वी जायसवाल को नहीं उतारा था। बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के बैटिंग लाइन अप को लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं हुआ है। इसके बाद हेड कोच राहुल इन सवालों का जवाब दिया है।
जाने क्या बोले राहुल द्रविड़?
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ से हाल ही में टीम इंडिया के बैटिंग लाइनअप को लेकर सवाल किया गए। जिसका जवाब देते हुए राहुल द्रविड़ ने बताया है कि उनके पास ओपनिंग बल्लेबाजी के तौर पर कोई विकल्प मौजूद हैं क्योंकि रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के अलावा विराट कोहली ने भी आईपीएल में ओपनिंग की है। हालांकि राहुल द्रविड़ ने साथ तौर पर नहीं बताया है कि रोहित शर्मा का ओपनिंग जोड़ीदार कौन होगा और सभी पत्ते खोलने से मना कर दिए हैं।
क्या रोहित-विराट करेंगे ओपनिंग?
बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग पर यशस्वी जायसवाल नहीं है। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या t20 विश्व कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के लिए शुरूआत करेंगे इसके बाद यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ेगा।
Read More-T20 World Cup के बीच इटली में वेकेशन मना रहे MS Dhoni, फैमिली के साथ सामने आई फोटोज
