Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में लगातार इंडिया गठबंधन का दबदबा कामय होता हुआ दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस की जीत पर अखिलेश यादव गदगद हो गए हैं। इंडिया गठबंधन की जीत की खुशी उनके कार्यकर्ताओं के बीच तो है ही वही अखिलेश यादव भी खुशी से पहले नहीं समा रहे हैं। भले ही केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार नहीं बन पा रही है लेकिन उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस की सीटों ने सभी को चौंका दिया है। बीजेपी को जितनी सीटों पर उम्मीद नहीं थी इतनी सीटें अखिलेश और राहुल गांधी को मिली है।
अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया आई सामने
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। अखिलेश यादव ने लिखा,”जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम! उप्र की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगाई है। ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उप्र की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बंटवारे की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये INDIA गठबंधन और PDA की एकता की जीत है।”
जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम!
उप्र की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगायी है।
ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उप्र की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बँटवारे की… pic.twitter.com/8dSqbGGcc1
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 4, 2024
यूपी की इतनी सीटों पर दौड़ रही साइकिल
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर बीजेपी 37 सीटों पर आगे चल रही है तो वही इंडिया गठबंधन 44 सीटों के साथ आगे चल रही है। मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बीजेपी के जयवीर सिंह को 22,1639 वोटो से हराया है। भाजपा उत्तर प्रदेश में 80 सीटों को लेकर दावा कर रही थी।
Read More-वाराणसी में तीसरी बार पीएम मोदी ने दर्ज की जीत, INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को दी भारी शिकस्त
