Lok Sabha election Result: लोकसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। रुझान में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय को शिकस्त दी। पीएम मोदी ने 1,52,513 वोटो से जीत हासिल की है।
तीसरी बात वाराणसी से चुनाव जीते पीएम मोदी
आपको बता दे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव जीते हैं। 1 जून 2024 को इस सीट पर मतदान हुआ था। मतदान के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्यान मग्न थे। वही आपको बता दें विदिशा से शिवराज सिंह चौहान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने जीत दर्ज करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें यह जीत मिली है।
कल केंद्रीय मंत्री से विदाई डिनर करेंगे पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव 2024 के रुझानों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। कल यानी बुधवार (5 जून) की शाम को राष्ट्रपति भवन में मोदी 2.0 के केंद्रीय मंत्रियों का विदाई डिनर होगा।
Read More-मंडी लोकसभा सीट में जीत पक्की होने पर गदगद हुई कंगना रनौत, सामने आई एक्ट्रेस की पहली प्रतिक्रिया
