Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बने भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में तमाम देश की राजनीतिक हस्तियां पहुंची थी। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव अयोध्या पहुंची थी। राम लला के दर्शन करने के बाद अपर्णा यादव खुशी से झूम उठी इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें वह मंदिर की सीढ़ियों से उतरती हुई नजर आ रही है। अपर्णा यादव के चेहरे पर एक अलग ही खुशी दिखाई दे रही है।
खुशी से झूम उठी अपर्णा यादव
राम लला के दर्शन पाकर अपर्णा यादव खुशी से झूम उठी। भाजपा नेता अपर्णा यादव ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्री भगवान राम लला के दर्शन करने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपर्णा यादव ने लिखा,”श्री राम राम रामेती रमे रामे मनोरमे ।। अविसर्मरणीय पल भगवान श्री राम लला का भव्य मंदिर धन्यवाद प्रधानमंत्री जी.. जय श्री राम।’इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अपर्णा यादव भगवान के दर्शन करने के बाद सीढ़ियों से उतरती हुई नजर आ रही है इस दौरान वह बहुत ही खुश दिख रही हैं।
श्री राम राम रामेती रमे रामे मनोरमे ।।अविसर्मरणीय पल भगवान श्री राम लला का भव्य मंदिर धन्यवाद प्रधानमंत्री जी ।। जय श्री राम 🙏 pic.twitter.com/Q2J52fU8rt
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) January 24, 2024
अयोध्या में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
राम लला के दर्शन करने के लिए मंगलवार को भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। पहले दिन इतनी बड़ी संख्या में भक्ति पहुंचेंगे इसका अनुमान प्रशासन को भी नहीं था जिसके चलते थोड़ी अव्यवस्था जरूर देखी गई। लेकिन अब उसे भी सुधार लिया गया है मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है वहीं वीआईपी मेहमानों से अगले 10 दिनों तक अयोध्या ना आने की अपील भी की गई है। प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन 23 जनवरी से राम मंदिर को सभी भक्तों के लिए खोल दिया गया है।
Read More-अयोध्या पहुंचने के बाद भी Arun Govil को नहीं हुए रामलला के दर्शन, टीवी के ‘राम’ ने जताई ही निराशा
