Homeखेल28 छक्के 7 चौके... 52 गेंदों में दोहरा शतक, वैभव सूर्यवंशी ने...

28 छक्के 7 चौके… 52 गेंदों में दोहरा शतक, वैभव सूर्यवंशी ने हिलाया क्रिकेट जगत, पूरी दुनिया के उड़े होश

Vaibhav Suryavanshi ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में UAE के खिलाफ 28 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने सभी को हैरान कर दिया।

-

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसी पारियां देखने को मिलती हैं, जिन्हें सालों तक याद रखा जाता है। लेकिन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने UAE के खिलाफ जो कारनामा किया, उसने क्रिकेट की दुनिया में हलचल मचा दी। इंडिया A की ओर से खेलते हुए इस युवा बल्लेबाज ने महज 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। वैभव ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 204 रन बनाए और विरोधी टीम के गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया। उनकी इस पारी में 7 चौके और 28 छक्के शामिल रहे। यानी वैभव ने केवल बाउंड्री से ही 196 रन बटोर लिए। उनका स्ट्राइक रेट 384.91 रहा, जो उनकी बल्लेबाजी की आक्रामकता को साफ दिखाता है। इतनी कम उम्र में इतने बड़े स्तर पर ऐसा प्रदर्शन करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। वैभव की इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को एक ऐसा युवा बल्लेबाज मिल चुका है, जो बड़े से बड़े रिकॉर्ड को चुनौती देने का दम रखता है।

28 छक्के छक्के लगाकर बना दिया इतिहास

दोहा के मैदान पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का बल्ला जिस अंदाज में चला, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। UAE के गेंदबाजों ने उन्हें रोकने के लिए अलग-अलग रणनीतियां अपनाईं, लेकिन वैभव के सामने उनकी कोई योजना काम नहीं आई। 28 छक्के लगाकर उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया पेशेवर क्रिकेट रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड तन्मय अग्रवाल के नाम था, जिन्होंने 2024 में हैदराबाद की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 26 छक्के लगाए थे। वहीं कॉलिन मुनरो और डार्सी शॉर्ट ने अपनी-अपनी पारियों में 23-23 छक्के जड़े थे। वैभव ने इन सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया। उनकी बल्लेबाजी में सिर्फ ताकत ही नहीं, बल्कि शॉट खेलने का शानदार आत्मविश्वास भी नजर आया।

- Advertisement -

 लिस्ट A क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक, दिग्गजों को छोड़ा पीछे

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)  की यह पारी इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने केवल 52 गेंदों में 200 रन पूरे किए। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चैड बोवेस के नाम था, जिन्होंने 2024 में कैंटरबरी की ओर से ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था। इस सूची में एन. जगदीसन का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 2022 में तमिलनाडु की तरफ से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 114 गेंदों में 200 रन बनाए थे। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने भी श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में 114 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था। वैभव ने इन सभी बल्लेबाजों को काफी पीछे छोड़ दिया। खास बात यह है कि इससे पहले भी वह लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

भारत ने 7 विकेट से दर्ज की जीत

इस मुकाबले में UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे। टीम की ओर से हरप्रीत भाटिया ने शानदार 130 रनों की पारी खेली, जबकि भारत की तरफ से अरशद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया A की टीम को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)  ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से आसान जीत दिला दी। उन्होंने महज 53 गेंदों में 204 रन ठोककर UAE के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। उनकी इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारत ने UAE को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी और एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने खिताब की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। व

Read More-28 गेंदों में शतक! वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, मैदान पर टूट गए बड़े-बड़े रिकॉर्ड

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts