Homeराजनीति'जो घटना हुई वो...', कारसेवकों पर गोली चलाने वाले बयान पर मुलायम...

‘जो घटना हुई वो…’, कारसेवकों पर गोली चलाने वाले बयान पर मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

पहले समाजवादी पार्टी ने गोली चलाने का समर्थन किया था तो दूसरी ओर बीजेपी ने उन्हें राम विरोधी भी बताया। अब इन सारी बयान बाजी के बीच मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने चुप्पी तोड़ते हुए बहुत बड़ा बयान दिया है।

-

Ram Mandir News: कल 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। कई वर्षों बाद रामलला अपने गर्भ ग्रह में विराजमान होने जा रहे हैं लाखों भारतीयों का सपना पूरा होने जा रहा है। कई लोगों ने राम मंदिर आंदोलन में जाने भी गंवा दी अब जाकर भारतीयों का सपना साकार होने जा रहा है। हालांकि इसी बीच कारसेवकों पर गोली चलाने वाली घटना पर बयान बाजी भी हो रही है। पहले समाजवादी पार्टी ने गोली चलाने का समर्थन किया था तो दूसरी ओर बीजेपी ने उन्हें राम विरोधी भी बताया। अब इन सारी बयान बाजी के बीच मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने चुप्पी तोड़ते हुए बहुत बड़ा बयान दिया है।

कारसेवकों पर गोली चलाने वाले बयान पर क्या बोली अपर्णा यादव

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सपा पर कारसेवकों पर गोली चलाने के लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा,’मैं इस बारे में इसीलिए नहीं बोलना चाहती हूं क्योंकि राम मेरे इष्ट देव हैं। जो भी घटना उसे समय हुई वह हो चुकी है। आज हमारे यहां राम मंदिर बन गया है और प्रधानमंत्री ने इसके विशेष संदर्भ में बना है। सभी लोग अपने घर में एक दीप जलाएं या पूरे घर में दीप जलाएं। अपने घरों को सजा और उत्सव मनाए। शीत लहर भी है लेकिन राम लहर भी है। हर भारती के लिए हर सनातनी के लिए राम लहर है। प्रधानमंत्री जी हमारे और बीजेपी के लीडर भी हैं हमारे सब के मार्गदर्शक भी है। जो प्रधानमंत्री जी कहते हैं उस पर हम सभी को अमल करना चाहिए।’

सपा ने किया था गोली चलाने की घटना का समर्थन

आपको बता दे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना का समर्थन किया था। उसके बाद अखिलेश यादव के चाचा और सपा नेता शिवपाल यादव ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा था कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गोली चलानी पड़ी थी। वही आपको बता दें कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में ना बुलाए जाने की मांग की थी उन्होंने कहा था कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाले को निमंत्रण नहीं देना चाहिए। हालांकि आपको बता दें ट्रस्ट की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निमंत्रण भेजा गया है। और उन्होंने राम मंदिर जाने का ऐलान भी किया है।

Read More-देवरिया हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने CM Yogi पर कसा तंज, कहा- ‘काश मुख्यमंत्री के…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts