BRICS Summit 2026: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS Summit 2026 में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। उनका विमान पालम एयरपोर्ट पर उतरा। भारत पहुंचने के बाद उनका स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया। जिनपिंग के दिल्ली पहुंचते ही BRICS सम्मेलन को लेकर गतिविधियां और तेज हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर है। दोनों नेताओं के बीच शनिवार शाम द्विपक्षीय बातचीत प्रस्तावित है। ऐसे समय में जब भारत और चीन के रिश्तों को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है, यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
एयरपोर्ट से होटल और फिर भारत मंडपम जाएंगे जिनपिंग
शी जिनपिंग के दिल्ली पहुंचने के बाद उनके कार्यक्रम को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट से वह सीधे होटल जाएंगे। इसके बाद BRICS सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों के लिए भारत मंडपम पहुंचेंगे। चीन के राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिनपिंग से पहले BRICS सम्मेलन में शामिल होने के लिए कई देशों के प्रमुख नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। सम्मेलन में दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच आर्थिक सहयोग, वैश्विक राजनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलती परिस्थितियों जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
#WATCH | Delhi: Chinese President Xi Jinping arrives in Delhi to participate in the BRICS Summit 2026.
PM Modi is scheduled to hold a bilateral meeting with the Chinese President later today. pic.twitter.com/mJk6YVYt5P
— ANI (@ANI) September 12, 2026
Read More-‘मतभेदों को सही ढंग से सुलझाएंगे…’ PM मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से पहले चीन ने क्यो कहा ऐसा?
मोदी-जिनपिंग की बैठक क्यों मानी जा रही है अहम?
इस पूरे दौरे में सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक को माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली बातचीत पर भारत और चीन के संबंधों के लिहाज से खास नजर रहेगी। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के रिश्तों में तनाव देखने को मिला है। सीमा से जुड़े विवादों के कारण दोनों देशों के बीच संबंध प्रभावित हुए थे। ऐसे में नेताओं की आमने-सामने बातचीत को संबंधों में आगे की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में आपसी संबंधों के साथ व्यापार, सीमा और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
Read More-BRICS में शामिल होने के लिए बेताब पाकिस्तान, लेकिन भारत की एक ‘हां’ क्यों बनी सबसे बड़ी रुकावट?
पुतिन से मुलाकात के बाद अब जिनपिंग से मिलेंगे पीएम मोदी
BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विदेशी नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। शी जिनपिंग के दिल्ली पहुंचने से पहले पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मुलाकात कर चुके हैं। अब चीन के राष्ट्रपति के साथ उनकी बैठक पर सबकी निगाहें हैं। BRICS सम्मेलन भारत के लिए भी कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मंच पर भारत को दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ अपने संबंध मजबूत करने का मौका मिल रहा है। ऐसे में मोदी और जिनपिंग की बातचीत से निकलने वाले संकेत आने वाले समय में भारत-चीन संबंधों की दिशा के लिए अहम हो सकते हैं।
Read More-BRICS में न्योता नहीं मिला तो बिगड़े बांग्लादेश के तेवर! भारत के साथ 101 समझौतों पर लिया बड़ा फैसला
