मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने दिल्ली में चल रहे BRICS समिट को भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत का उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि 11 से 13 सितंबर तक आयोजित हो रहा यह सम्मेलन दुनिया के सामने भारत की बदलती भूमिका और नए भारत की तस्वीर पेश कर रहा है। सीएम योगी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते वर्षों में वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अब भारत को किसी दूसरे देश के पीछे चलने वाला राष्ट्र नहीं, बल्कि दुनिया में प्रभाव रखने वाली शक्ति के तौर पर देखा जा रहा है।
टॉप फाइव इकोनॉमी में पहुंचा भारत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की टॉप फाइव इकोनॉमी में शामिल हुआ है। उन्होंने G20 सम्मेलन की मेजबानी का भी जिक्र किया और कहा कि इससे भारत ने अपनी क्षमता और नया नजरिया पूरी दुनिया के सामने रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान कई बड़े फैसले और योजनाएं लागू हुईं। उनके अनुसार, BRICS समिट इसी बदलते भारत की तस्वीर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाने का काम कर रहा है।
कोरोना काल और सरकारी योजनाओं का किया जिक्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कोरोना महामारी के दौरान भारत की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश ने मुश्किल दौर में तेजी से वैक्सीन उपलब्ध कराई। इसके अलावा केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि करीब 80 करोड़ लोगों को राशन, 12 करोड़ शौचालय और 3 करोड़ बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का काम किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को लेकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री के कामों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
पंकज चौधरी बोले- यूपी में होंगे 11 प्रमुख कार्यक्रम
इस दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल का जिक्र किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक पर कानून जैसे फैसलों को सरकार के प्रमुख निर्णयों में शामिल बताया। पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश ने बेहतर काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर उत्तर प्रदेश में 11 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है।
