Homeदेश'हमें जल्दी बाहर निकालो...', उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों ने लगाई...

‘हमें जल्दी बाहर निकालो…’, उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों ने लगाई मदद की गुहार

मजदूरों की उम्मीद अवधूली पड़ती जा रही है वहीं सोमवार को एक पतले पाइप के जरिए मजदूरों से अधिकारियों से बातचीत हुई जिसमें मजदूरों ने जल्दी बढ़ाने की गुहार लगाई है।

-

Uttrakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए सुरंग हादसे में देश के अलग-अलग राज्यों के 41 मजदूर फंसे हुए हैं। सुरंग में फंसे हुए मजदूरों को लगभग 9 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक बचाव दल को कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी है। मजदूरों की उम्मीद अवधूली पड़ती जा रही है वहीं सोमवार को एक पतले पाइप के जरिए मजदूरों से अधिकारियों से बातचीत हुई जिसमें मजदूरों ने जल्दी बढ़ाने की गुहार लगाई है।

यूपी के मजदूर ने लगाई बचाव की गुहार

वही आपको बता दे सुरंग में उत्तर प्रदेश के 8 मजदूर फंसे हुए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि अरुण कुमार के साथ उनके बातचीत हुई जिसमें मजदूरों ने कहा कि,”हमें खाना मिल रहा है लेकिन हम सब की हालत बहुत खराब है रेस्क्यू ऑपरेशन कहां तक बढ़ा है हमें जल्दी बाहर निकाल लीजिए दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।” वही अरुण ने सभी मजदूरों को हौसला बढ़ाते हुए कहा की चिंता ना करें हौसला बनाए रखे पूरा देश आप लोगों के लिए दुआएं कर रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन जल्दी ही सफल होगा और हम सभी एक साथ घर जाएंगे।”

‘हमारे परिवार से कह देना चिंता ना करें’

वही एक अन्य मजदूर रामसुंदर ने पाइप द्वारा बातचीत करते हुए कहा,”हमारे परिवार वालों से कह देना की चिंता ना करें और अपना ध्यान रखें।” अरुण कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों का हाल-चाल और बचाव कार्य की जानकारी लेने के लिए भेजा है।

Read More-ICC ने किया वर्ल्ड कप की बेस्ट प्लेइंग 11 का ऐलान, रोहित-विराट सहित 6 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts