Ind vs Aus: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज में अभी तक कई ऐसे मोमेंट देखने को मिले हैं जिसके कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी चर्चा में आई है। आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम जब चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए आई तब टीम के पास सिर्फ एक विकेट बचा था। दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की टीम मोहम्मद सिराज के विकेट को लिए लेकर अंपायर से भिड़ गई जिसके बाद मेलबर्न टेस्ट मैच में जमकर ड्रामा देखने को मिला है।
सिराज के विकेट पर हुआ बवाल
भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान 119वें ओवर में जमकर ड्रामा देखने को मिला है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पेट कमिंस की एक गेंद पर मोहम्मद सिराज बीट हो जाते हैं और गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लीप पर खड़े स्टीव स्मिथ के हाथ में चली जाती है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम विकेट का जश्न बनाने लगती है लेकिन मैदानी अंपायर फैसला थर्ड अंपायर को भेज देते हैं क्योंकि उन्हें शक होता है कि गेंद फील्डर के हाथ में जाने से पहले जमीन में टकराई थी। इस दौरान आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैदान से बाहर जाने लगते हैं तभी थर्ड अंपायर नॉट आउट करार दे देते हैं जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान कमिंस मैदानी अंपायर से काफी देर तक बहस करते नजर आते हैं।
View this post on Instagram
टीम इंडिया ने बनाए 379 रन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 474 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 369 रन बनाए हैं। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्ध शतक लगाया इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया।
Read More-मेलबर्न में बुमराह ने पूरा किया दोहरा शतक, टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि
