HomeखेलCSK और RR के बीच होने वाली है बड़ी डील, चेन्नई के...

CSK और RR के बीच होने वाली है बड़ी डील, चेन्नई के लिए खेलेंगे संजू सैमसन!

आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़ी डील हो सकती है। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

-

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का इवेंट होने वाला है। जिस कारण आईपीएल 2025 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दे कि आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बड़ी डील हो सकती है। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

चेन्नई के लिए खेलेंगे संजू!

हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान राज्य से बड़ी मांग की है और संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल करने की डील रखी है। संजू सैमसन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स से शिवम दुबे राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं। संजू सैमसन और शिवम दुबे को लेकर राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स में डील हो सकती है। हालांकि अभी तक यह डील कंफर्म नहीं हुई है और ना ही इस डील को लेकर कोई भी ऑफिशियल ऐलान किया गया है।

राजस्थान के कप्तान है संजू

काफी लंबे समय से संजू सैमसन लगातार आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं संजू सैमसन राजस्थान के एक विकेटकीपर बल्लेबाज होने के साथ राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तानी भी करते हैं। तो वही शिवम दुबे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं और शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स के एक मुख्य खिलाड़ी हैं और उन्होंने आईपीएल 2024 में बल्ले से तहलका मचा दिया था।

Read More-पिता बनने के बाद शाहीन अफरीदी ने मैदान पर किया स्पेशल सेलिब्रेशन, बेटे को लेकर यूं मनाया जश्न

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts