Homeएस्ट्रोभूलकर भी इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन? जाने क्या...

भूलकर भी इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन? जाने क्या है इसके पीछे की वजह

हिंदू धर्म में होलिका दहन की पूजा का बहुत ही खास और विशेष महत्व बताया गया है। वही बताया गया है कि कुछ लोगों को होलिका दहन बिल्कुल भी नहीं देखनी चाहिए।

-

Holika Dahan 2024: हिंदू धर्म में सभी त्योहारों में होली का त्यौहार भी बहुत विशेष माना जाता है। होलिका दहन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन किया जाता है। होलिका दहन के दिन ही होली का त्यौहार मनाया जाता है। होलिका दहन 24 मार्च के दिन किया जाएगा होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में होलिका दहन की पूजा का बहुत ही खास और विशेष महत्व बताया गया है। वही बताया गया है कि कुछ लोगों को होलिका दहन बिल्कुल भी नहीं देखनी चाहिए।

गलती से भी ना देखे होलिका दहन

बताया जाता है कि विवाहित लड़कियों को भूलकर भी होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। इनमें से कुछ लोगों को होलिका दहन देखने की मनाही होती है जिनमें नववाहित लड़कियां और जो लोग नए घरों में शिफ्ट हुए उन्हें भी होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। होलिका दहन के दिन महिलाएं कुछ पकवान तैयार करती हैं। जिसे शाम के समय में होलिका में अर्पित करें विधि -विधान से पूजा कर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेती हैं।

क्यों नहीं देखना चाहिए होलिका दहन

कहा जाता है कि नवविवाहित महिलाओं को ससुराल की पहली होली नहीं देखनी चाहिए। यही वजह है कि नवविवाहित महिला को अपनी पहली होली मायके में मनाने के लिए कहा जाता है। होलिका दहन के दिन ही होली का आगे से जलकर राख हो गई थी साथ ही इसे बुराई पर अच्छाई की जीत मानते हैं। होलिका दहन की आग को एक जलते शरीर का प्रतीक मानते हैं। इसीलिए भी नवविवाहित महिला को पहले होलिका दहन नहीं देखना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-राहु की महादशा में व्यक्ति को झेलनी पड़ती है ये परेशानियां, घेर लेती है मुश्किलें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts