Homeराजनीतिपूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में एंट्री पर सपा प्रमुख का...

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में एंट्री पर सपा प्रमुख का बड़ा ऑफर, अखिलेश ने कहा- ‘हरा लाल गमछा…’

पूर्व IAS अधिकारी Divya Mittal के राजनीति में आने के ऐलान के बाद Akhilesh Yadav ने हरे-लाल गमछे को लेकर टिप्पणी की। जानिए दिव्या मित्तल का पूरा राजनीतिक प्लान।

-

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल (Divya Mittal) के राजनीति में आने के ऐलान के बाद अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की टिप्पणी भी चर्चा में है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे दिव्या मित्तल की राजनीतिक शुरुआत को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अब उन्हें तय करना होगा कि वह हरा और लाल गमछा पहनेंगी। अखिलेश की यह बात सपा के राजनीतिक रंग से जोड़कर देखी जा रही है। हालांकि, दिव्या मित्तल (Divya Mittal) ने फिलहाल किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की घोषणा नहीं की है। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा अपने तरीके से शुरू करने की बात कही है।

IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का ऐलान

दिव्या मित्तल (Divya Mittal)ने 2013 बैच की आईएएस अधिकारी के तौर पर करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में काम किया। उन्होंने 30 अगस्त 2026 को इस्तीफा दिया था, जिसे 15 सितंबर से प्रभावी माना गया। सेवा छोड़ने के बाद उनके अगले कदम को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। 29 सितंबर को उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए राजनीति में आने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ जाने के बजाय अपनी अलग राह पर आगे बढ़ना चाहती हैं। उनकी राजनीतिक शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी।

- Advertisement -

मिर्जापुर से चुनाव लड़ने की चर्चा, लेकिन अभी तस्वीर साफ नहीं

दिव्या मित्तल (Divya Mittal) के राजनीति में आने के बाद उनके चुनाव लड़ने को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। खासतौर पर मिर्जापुर विधानसभा सीट को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि वह वहां जिलाधिकारी के तौर पर काम कर चुकी हैं। हालांकि, अभी उन्होंने किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है। इसी बीच अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  की हरे-लाल गमछे वाली टिप्पणी ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है। दूसरी तरफ उपलब्ध जानकारी के अनुसार दिव्या मित्तल (Divya Mittal) ने फिलहाल किसी पार्टी में शामिल होने की बात नहीं कही है, इसलिए उनकी आगे की राजनीतिक दिशा को लेकर तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है।

Read More-सम्राट सरकार ने नीतीश के करीबी अधिकारी पर क्यों लिया एक्शन? पद से हटाया

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts