पाकिस्तान के क्रिकेटर आजम खान (Azam Khan) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आजम खान (Azam Khan) एक न्यूज रिपोर्ट में अपने निधन की खबर देखते नजर आ रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस खिलाड़ी की मौत की खबर दिखाई जा रही थी, वह खुद सामने बैठकर उस रिपोर्ट को देख रहा था। आजम की उम्र महज 28 साल है और उनके बीमार होने या किसी गंभीर हादसे की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अपनी मौत की खबर देखकर आजम भी हैरान रह गए।
आजम ने खुद ही अपनी मौत की खबर पर किया मजाक
वीडियो में आजम खान (Azam Khan) के सामने टीवी या मोबाइल स्क्रीन पर उनकी मौत से जुड़ी खबर दिखाई देती है। रिपोर्ट में उनके इंतकाल की बात कही जा रही थी। इस पूरे मामले पर आजम ने गंभीर होने के बजाय मजाकिया अंदाज अपनाया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अच्छा था और अगले दिन पाकिस्तान के लिए खेलने वाला था, लेकिन आज ही उसकी मौत हो गई। आजम की यह बात सुनकर उनके आसपास बैठे लोग भी हंसने लगते हैं। इस वीडियो को आजम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके बाद यह मामला क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा में आ गया।
पाकिस्तान के लिए 14 टी20 मैच खेल चुके हैं आजम
आजम खान (Azam Khan) पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोईन खान के बेटे हैं। वह पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। अब तक आजम ने 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उनके बल्ले से कुल 88 रन निकले हैं। आजम लंबे समय से पाकिस्तान की इंटरनेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जून 2024 में खेला था। इसके बावजूद वह पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के बीच एक पहचाना हुआ नाम हैं।
Azam khan Instagram story.
Azam khan watching his own fake death News pic.twitter.com/yr1W7ifhj9— Rehan 56 (@imrehan056) September 28, 2026
गलत खबर कैसे चली, इसकी वजह अभी साफ नहीं
आजम खान (Azam Khan) की मौत की खबर दिखाने वाली रिपोर्ट में एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल का लोगो भी नजर आ रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि खबर प्रसारित होने के पीछे क्या वजह थी। यह किसी दूसरे व्यक्ति से जुड़ी खबर थी, नाम को लेकर कोई गलती हुई या फिर तस्वीर गलत इस्तेमाल हुई, इसकी पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। इतना जरूर है कि आजम खान (Azam Khan) की मौत की खबर सही नहीं थी। वायरल वीडियो में खुद आजम को सामान्य और हंसते हुए देखा जा सकता है। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि सोशल मीडिया या न्यूज क्लिप में सामने आई किसी भी बड़ी खबर को बिना पुष्टि के सच नहीं मानना चाहिए।
Read More-सम्राट सरकार ने नीतीश के करीबी अधिकारी पर क्यों लिया एक्शन? पद से हटाया
