Homeखेलपूर्व पाक क्रिकेटर ने की कोहली को T20 विश्व कप में शामिल...

पूर्व पाक क्रिकेटर ने की कोहली को T20 विश्व कप में शामिल करने की मांग, कहा-‘ विराट के बगैर टीम नहीं…’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद इरफान ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को t20 विश्व कप में शामिल करने की मांग की है।

-

T20 World Cup 2024: विराट कोहली दुनिया की सबसे बड़े पॉपुलर क्रिकेटर हैं। इस समय विराट कोहली सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। क्योंकि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के t20 विश्व कप में खेलने को लेकर लगातार सवाल खड़े हुए रहे हैं। विराट कोहली को t20 विश्व कप में शामिल करने को लेकर बीसीसीआई कई तरह के मन बना रहा है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद इरफान ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को t20 विश्व कप में शामिल करने की मांग की है।

विराट कोहली को लेकर मोहम्मद इरफान ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद इरफान ने एक इंटरव्यू के दौरान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया। जिसमें मोहम्मद इरफान से विराट कोहली के t20 विश्व कप खेलने को लेकर सवाल किए गए तब उन्होंने कहा “आप विराट कोहली के बगैर टीम नहीं बना सकते क्योंकि वह बड़े बल्लेबाज़ हैं। हम सबने पिछले साल खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में उसकी परफॉर्मेंस देखी है। कोहली ने वर्ल्ड कप में भारत को 3-4 मैच अकेले दम पर जिताए। उन्होंने हाल ही में मैच जीते और उनकी जगह पर संदेह करना ठीक नहीं। जो लोग टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के शामिल होने पर शक कर रहे हैं वह गली क्रिकेट में हैं।”

क्या बीसीसीआई कोहली को करेगा बाहर?

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया था कि वह विराट कोहली से मुलाकात करेंगे। जिसमें वह विराट कोहली को t20 विश्व कप ना खेलने के लिए मनाएंगे। ताकि युवा खिलाड़ियों को t20 विश्व कप में मौका मिल सके। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस विराट कोहली को t20 विश्व कप खेलते हुए देखना चाहते हैं। बीसीसीआई का मानना है कि विराट कोहली वेस्टइंडीज की धीमी विकेट पर भारत के लिए कुछ कमाल नहीं कर पाएंगे।

Read More-जब विराट कोहली ने बीच मैदान में की थी सूर्यकुमार यादव की स्लेजिंग, ऐसा था MI के क्रिकेटर का रिएक्शन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts