Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को बुद्धि प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। बुध का राशि गोचर करना भी बहुत विशेष माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है वह नौकरी ,व्यापार और राजनीति में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। वही साल 2024 का पहला गोचर बुध 1 फरवरी 2024 से करने जा रहे हैं। बुध ग्रह 1 फरवरी 2024 को दोपहर 2:08 पर मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान इन तीन राशि वालों को तगड़ा लाभ मिलने वाला है।
मिथुन राशि
1 फरवरी 2024 को बुध का गोचर करना इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आने वाले वक्त में आपके प्रमोशन और इंक्रीमेंट के अच्छे चांस बन सकते हैं। आपको आंखों में दर्द या किसी तरह का कोई संक्रमण हो सकता है लिहाजा सेहत का ध्यान रखें। इस दौरान आप बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
मेष राशि
आप कार्यस्थल पर अपनी प्रतिनिधियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे। बुध का गोचर करना इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। नई नौकरी का ऑफर लेटर मिल सकता है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
सिंह राशि
बुध गोचर के बाद इस राशि के जातक को भी काम करने का मौका मिलेगा। इस गोचर की अवधि में आप अच्छा पैसा कमाने में सक्षम रहेंगे। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर सीनियर आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-अयोध्या को सुगंधित करेगी 108 फीट लंबी अगरबत्ती, गुजरात से रामलला के लिए भेजा गया खास तोहफा
