HomeEntertainmentराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए विराट-अनुष्का को मिला आमंत्रण, अयोध्या आएंगे...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए विराट-अनुष्का को मिला आमंत्रण, अयोध्या आएंगे कपल!

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली को भी अयोध्या में होने वाले राम मंदिर पर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया गया है।

-

Virat and Anushka Ram Mandir Inaugration: 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर इस समय पूरे देश में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए कई बड़े-बड़े सितारों को आमंत्रण दिया गया है। बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली को भी अयोध्या में होने वाले राम मंदिर पर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया गया है।

विराट और अनुष्का को मिला आमंत्रण

सोशल मीडिया पर इस समय एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा राम मंदिर प्रतिष्ठा का आमंत्रण पत्र लिए हुए दिखाई दे रही हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अयोध्या 22 जनवरी को आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अयोध्या जाने की परमिशन भी ले ली है।

अयोध्या जाएंगे कई एक्टर्स

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री के कई फेमस एक्टर्स को आमंत्रण पत्र दिया गया है। रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया को भी आमंत्रण पत्र ले रहा है। इसके अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी अयोध्या आ सकते हैं। बॉलीवुड एक्टर्स के इलाहाबाद भारतीय टीम के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी आमंत्रण पत्र दिया गया है।

Read More-Priyanka Chopra ने फैमिली के साथ बीच पर सेलिब्रेट किया बेटी मालती का बर्थडे, सामने आया वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts