Angarak Yog Side Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में कुछ ऐसे योग होते हैं बहुत ही अशुभ माने जाते हैं। जन्म कुंडली के किसी राशि में राहु और मंगल की युति होती है तो बहुत ही खतरनाक योग का निर्माण होता है जिसे अगांरक योग कहते हैं। इस युति से दोनों ग्रहों के मध्य में जितनी कम दूरी होती है यह योग उतना ही अधिक प्रभावी होता है। यह योग 1 साल में केवल एक बार बनता है और सवा एक महीने से लेकर डेढ़ महीने तक रहता है। इस दौरान इन बीमारियों से आप ग्रसित हो सकते हैं।
ब्लड इंफेक्शन और कैंसर का खतरा
इस योग के निर्माण से आपको ब्लड इंफेक्शन और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इन्हें जीवन में एक दो बार सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। मार्ग दुर्घटना का भी शिकार हो सकते हैं इसीलिए थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
हिंसा की भावना
इस योग के निर्माण से आपके अंदर हिंसा की प्रवृत्ति जागृत हो सकती है आप छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर सकते हैं। इसीलिए आप अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें।
डरावना हो जाता है स्वभाव
इस योग के निर्माण से व्यक्ति डरपोक स्वभाव का हो जाता है। ऐसी स्थिति में कई बार वह व्यक्ति डर के मारे डूबा कर बैठ जाते हैं या फिर वह दूस्साहस करने लगता है। दोनों ही स्थितियां बिल्कुल भी ठीक नहीं होती हैं इस दौरान आपके अंदर क्रोध भी अधिक बढ़ जाता है।
इन क्षेत्रों में रहते हैं सफल
किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में इन दोनों ग्रहों की युति अंगारक योग का निर्माण करती है इसीलिए आप खेल, मेडिकल, केमिकल और इंजीनियरिंग में सफलता हासिल करते हैं ।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-अगर जिंदगी से हो चुके हैं हताश आते हैं आत्महत्या करने के विचार, तो तुरंत करें ये उपाय
