Monday, December 15, 2025
Homeराजनीति'अगर मैं कमजोर दिल का होता तो...' खुद को मिली धमकी पर...

‘अगर मैं कमजोर दिल का होता तो…’ खुद को मिली धमकी पर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि,'आज लोग हमने कह रहे हैं की गोली मार देंगे अगर मैं कमजोर दिल का होता तो यहां नहीं आ पाता।

-

UP Politics News:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को गोली से मार देने की धमकी मिली थी जिस पर अब अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि,’आज लोग हमने कह रहे हैं की गोली मार देंगे अगर मैं कमजोर दिल का होता तो यहां नहीं आ पाता।

हमारे साथ अन्याय हो रहा है-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज आजमगढ़ पहुंचे जहां पर उन्होंने खुद को मिली धमकी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, आज लोग हमें कह रहे हैं कि गोली मार देंगे अगर मैं कमजोर दिल का होता तो यहां नहीं आ पाता। सरकार ऐसे लोगों पर क्या कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री योगी बढ़ावा दे रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा आज हमारे साथ अन्याय हो रहा है हम जहां जाते हैं उसे जगह को गंगाजल से धोया जाता है।वही अखिलेश यादव ने इंद्रजीत सरोज के बयान पर कहा किमैं अभी उनका बयान सुना नहीं है लेकिन मैं सभी समाजवादी पार्टी के नेताओं से यही कहूंगा कि इतिहास की कोई बात ना करें जिससे समाज में लड़ाई होती हो।

जनता ने बीजेपी को दिखा दिया लोकतंत्र में ताकत क्या है-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने जो हमें संविधान दिया है उससे ज्यादा हमारे लिए सम्मान की कोई चीज नहीं हो सकती। जब से बीजेपी हारी है जनता ने उन्हें दिखा दिया है कि लोकतंत्र में क्या ताकत होती है वोट की जनता ने हमें सबसे ज्यादा सीटें जिताई। संविधान ही हमारी ढाल है। कठिन परिस्थितियों जब थी लोकतंत्र संविधान बढ़ाने की तो बलिया, मऊ ,आजमगढ़, जौनपुर की जनता ने एकजुट होकर हमारा साथ दिया।

Read More-दिल्ली कैपिटल्स की जीत पर पति केएल राहुल की दीवानी हुई अथिया शेट्टी, कहा-‘उफ्फ यह लड़का’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts