Monday, December 8, 2025
Homeराजनीतिपहलगाम हमले के बाद सीएम योगी ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी...

पहलगाम हमले के बाद सीएम योगी ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी कहा- ‘अगर किसी ने छेड़ा तो…’

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में नया भारत किसी को छेड़ता नहीं लेकिन अगर किसी ने छेड़ा तो उसको छोड़ेगा नहीं।

-

CM Yogi: पहलगाम हमले के बाद हर देशवासी के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश भरा हुआ है। वहीं इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) ने पाकिस्तान को खुलेआम चेतावनी दे दी है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में नया भारत किसी को छेड़ता नहीं लेकिन अगर किसी ने छेड़ा तो उसको छोड़ेगा नहीं।

सभ्य समाज में आतंक की कोई जगह नहीं

सीएम योगी आदित्यनाथ आज लखीमपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने भाषण देते हुए कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं हो सकती, अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। भारत सरकार की सुरक्षा सेवा सुशासन का जो मॉडल है वह विकास पर आधारित है गरीब कल्याण पर आधारित है, लेकिन अगर कोई सुरक्षा में सेंड लगाने का दूसरा हाथ करेगा तो उसके लिए जीरो बैलेंस नीट के तहत जो जिस भाषा में समझेगा उसे उसे भाषा में जवाब देने के लिए आज एक नया भारत तैयार है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत किसी को छेड़ता नहीं लेकिन अगर किसी ने छेड़ा तब उसको छोड़ेगा नहीं।

सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और सपा जाति के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं। इन लोगों की राजनीति ऐसी है कि एक तरफ तो छत्रपति महाराज का अपमान करते हैं और एक तरफ क्रूर औरंगजेब और बाबर का महिमा मंडल करते हैं।

Read More-पहलगाम हमले के बाद मस्जिद के बाहर लगाए गए ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के पोस्टर और ‘जय श्री राम’ के नारे, BJP विधायक पर FIR दर्ज होने की उठ रही मांग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts