Guru Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन दोनों ही विशेष माने जाते हैं। गुरु ग्रह की कुंडली में सुबह स्थित जातक को अपार धन,मान -सम्मान देती है। 14 मई 2025 को गुरु ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि के जातक के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है।
मिथुन राशि
देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर करना बहुत ही शुभ रहेगा। जीवन में धन वैभव समृद्धि पढ़ेंगी। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। सरकारी नौकरी पानी की कोशिश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। कारोबार में जबरदस्त तेजी रहेगी।
मकर राशि
गुरु का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातक की किस्मत बदल सकता है। मार्च में इनकी साडेसाती खत्म होगी और फिर गुरु गोचर होगा जो डबल लाभ देगा। तरक्की और पैसा मिलेगा नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है।
धनु राशि
किस्मत का साथ मिलेगा सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। धर्म और कर्म में रुचि लें। उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। ज्ञान बढ़ेगा अविवाहित लड़के लड़कियों की शादी हो सकती है।
वृषभ राशि
इन जातकों को धन लाभ हो सकता है। मान सम्मान बढ़ेगा पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी व्यापार में उन्नत मिलेगी। देवगुरु बृहस्पति अब वृषभ राशि में हैं और इस राशि से निकलकर इसे लाभ देंगे।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जान कारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-सूर्य ग्रहण के दिन होगी शनि और सूर्य की युति, इन तीन राशि वालों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव