Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत ही विशेष माना जाता है। महाशिवरात्रि का व्रत साल में एक बार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि शिवजी और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही पवित्र और शुभ दिन माना जाता है। इसी कारण भक्त किसी दिन विशेष पूजा- पाठ करते हैं। महाशिवरात्रि पर कुछ अचूक टोटके है जिनको करने से आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।
शिवलिंग पर चढ़ाएं लौंग
भगवान शिव को लौंग अत्यंत प्रिय मानी जाती हैं। लौंग का जोड़ा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है और धार्मिक मान्यता और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसे दैविक ऊर्जा का कारक माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर लौंग चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन शिवलिंग पर अर्पित की गई प्रत्येक वस्तु को दोगुना आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शिवलिंग पर कैसे चढ़ाएं लौंग?
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा प्रारंभ करें। उसके बाद शिवलिंग पर चल अर्पित करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इसके बाद लौंग का जोड़ा ले और उसे शिवलिंग पर अर्पित करें।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-गुरु के नक्षत्र में बुध ने किया प्रवेश, इन 4 राशि वालों की किस्मत
