Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रमाकांत पांडेय ने कहा कि उन्हें संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश की जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा मुक्केबाजी को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में वे हर संभव पहल करेंगे।

-

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी रमाकांत पांडे को भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ ने उन्हें उत्तर प्रदेश का संयुक्त सचिव बनाया है। महासंघ के प्रदेश सचिव बनाए जाने से उनके करीबियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। वही रमाकांत पांडेय ने कहा कि उन्हें संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश की जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा मुक्केबाजी को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में वे हर संभव पहल करेंगे।

राकेश मिश्र को बनाया गया महासंघ का नया अध्यक्ष

दरअसल नई दिल्ली में होटल ओपन हाइट्स करोल बाग में भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंग्राम सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान डॉ. राकेश मिश्रा को सर्वसम्मति से महासंघ का नया अध्यक्ष बनाया गया। वही इस बैठक में देशभर से 27 राज्यों, 6 केंद्र शासित प्रदेशों और पांच खेल बोर्ड के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।फेडरेशन की रविवार को हुई जनरल मीटिंग में सभी सदस्यों ने एक स्वर से डॉ. राकेश मिश्रा में अपना समर्थन व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में फेडरेशन का कार्य आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

राजलक्ष्मी मंदा को आठ राज्यों का क्षेत्रीय अध्यक्ष किया गया नियुक्त

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज डॉ. अनुपम गोयल की देखरेख में हुए चुनाव में डॉ. राकेश मिश्रा को सर्वसम्मति से फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनका कार्यकाल 2025 से 2029 तक रहेगा। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मिश्रा ने उपस्थित सदस्यों की सहमति से कई नियुक्तियां कीं। इनमें साध्वी राजलक्ष्मी मंडा को दक्षिण भारत के 8 राज्यों का जोनल प्रेसिडेंट बनाया गया।

Read More-भारत एक मजबूत मुक्केबाजी राष्ट्र बनेगा-डॉ. राकेश मिश्रा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts