Homeउत्तर प्रदेश'CM की घोषणा बहुत अच्छी...', योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से गदगद...

‘CM की घोषणा बहुत अच्छी…’, योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से गदगद हुए राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास

मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर गए हुए थे जहां पर उन्होंने श्री रामलला और हनुमानगढ़ के दर्शन- पूजन करने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ बैठक भी की।

-

UP News: 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जिसको लेकर पूरे देश में तैयारी चल रही है इस ऐतिहासिक दिन को एक त्यौहार की तरह सेलिब्रेट किया जाए इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी करें इंतजाम किए। अब इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा फैसला किया है जिससे राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने काफी प्रशंसा भी की है। दरअसल आपको बता दे मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर गए हुए थे जहां पर उन्होंने श्री रामलला और हनुमानगढ़ के दर्शन- पूजन करने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ बैठक भी की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम में बहुप्रतीक्षित श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए 22 जनवरी को प्रदेश में शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि 22 जनवरी को प्रदेश में मदिरा आदि की दुकान बंद रखी जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस फैसले पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सराहना की है।

सत्येंद्र दास ने दी प्रतिक्रिया

सीएम योगी आदित्यनाथ के इस फैसले पर मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,”यह बहुत अच्छी बात है यह ऐतिहासिक तिथि है इसीलिए इसे पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की है यह बहुत अच्छी और सराहनीय है। आपको बता दे 22 जनवरी को देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मेहमान बुलाए गए हैं। 22 जनवरी को रामलला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर में विराजमान होने वाले हैं।

Read More-महालक्ष्मी की शरण में पहुंचे Ramcharan, बेटी और पत्नी के साथ नजर आए एक्टर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts