समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई, आर्यन यादव की शादी की तैयारियां अब पूरी तरह से जोरों पर हैं। 25 नवंबर को होने वाली इस भव्य शादी को लेकर सैफई में उत्साह का माहौल है। शादी के कार्ड की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का नाम प्रेषक के रूप में लिखा हुआ है। यह आयोजन परिवार और पार्टी दोनों के लिए अहम अवसर बन चुका है, और पूरे प्रदेश में इसकी चर्चा हो रही है।
शादी में शामिल होंगे पार्टी के बड़े नेता और परिवार के सदस्य
आर्यन यादव की शादी एक बड़ी पारिवारिक और राजनैतिक घटना के रूप में उभर रही है। कार्ड में जिन प्रमुख नामों का उल्लेख किया गया है, उनमें प्रो राम गोपाल यादव, शिवपाल यादव और अभयराम सिंह यादव का नाम शामिल है। यह शादी सैफई स्थित उनके पैतृक घर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित होगी। खास बात यह है कि आर्यन की शादी लद्दाख की सेरिंग से तय हुई है, जो दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही हैं।
सैफई में धूमधाम, परिवार और संगठन के लोग होंगे मौजूद
इस विवाह समारोह में अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, आदित्य यादव और धर्मेंद्र यादव समेत परिवार और पार्टी के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। समाजवादी परिवार के इस खास आयोजन ने सैफई गांव और आसपास के इलाकों में एक नई रौनक ला दी है। यह विवाह समारोह सपा परिवार के लिए एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
Read more-आंखों के सामने टूटा फाइनल का सपना, टीम इंडिया को हारता हुआ देखते रह गए वैभव सूर्यवंशी
