Lucknow Airport News: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी, जिसके बाद वहां से तेज धुआं उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एयरपोर्ट परिसर से उठता हुआ धुआं दिखाई दे रहा है।
पुलिस और सुरक्षा टीम ने संभाला मोर्चा, आग की वजह अभी साफ नहीं
आग की सूचना मिलने के बाद सरोजिनी नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम के साथ पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दमकलकर्मी आग को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और घटना की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
VIDEO | Lucknow: A massive fire broke out in the labour room at Chaudhary Charan Singh International Airport earlier today. Airport security personnel and Sarojini Nagar Police are present at the spot, while several fire tenders are engaged in dousing the blaze. No casualties have been reported so far.
#LucknowNews #Fire
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2026
खबर अपडेट हो रही है…
