Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराजतीन महीने पहले रचाई लव मैरिज, अब पत्थर से कुचलकर पति की...

तीन महीने पहले रचाई लव मैरिज, अब पत्थर से कुचलकर पति की हत्या… सामने आया खौफनाक वीडियो

प्रयागराज के शंकरगढ़ में प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पत्नी ने कथित तौर पर पत्थर से सिर कुचलकर पति की हत्या कर दी। वारदात का वीडियो सामने आया, आरोपी गिरफ्तार।

-

UP News: प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक महिला पर अपने ही पति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने का आरोप है। मृतक की पहचान शेखर बंसल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पत्नी का नाम उर्मिला केवट बताया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद के बाद पत्थर से किए ताबड़तोड़ वार

पुलिस के अनुसार, यह घटना 9 नवंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे हुई थी। किसी बात को लेकर शेखर और उर्मिला के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उर्मिला ने कथित तौर पर पत्थर उठाकर शेखर के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण शेखर की मौके पर ही मौत हो गई। अब घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने फिर से सुर्खियां बटोर ली हैं।

तीन महीने पहले किया था प्रेम विवाह

इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू दोनों की शादी से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय शेखर ने करीब तीन महीने पहले 30 साल की उर्मिला से प्रेम विवाह किया था। उर्मिला अपने बेटे के साथ शेखर के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि शेखर को शराब पीने की आदत थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। हालांकि, हत्या की असली वजह क्या थी, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।

 आरोपी पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजी गई

वारदात के बाद पुलिस ने शंकरगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 11 नवंबर को उर्मिला केवट को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसीपी बारा वेद व्यास के मुताबिक, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के वीडियो और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। अब जांच में यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि मामूली विवाद ने आखिर इतनी बड़ी वारदात का रूप कैसे ले लिया।

Read More- 180 लोगों से भरी क्रूज बोट को विशालकाय टैंकर ने मारी टक्कर, नदी में पलटा जहाज और फिर हुआ ऐसा चमत्कार कि दुनिया रह गई दंग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts