Homeउत्तर प्रदेशआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के मचा कोहराम! नींद में थे यात्री, ट्रक से...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के मचा कोहराम! नींद में थे यात्री, ट्रक से टकराई बस तो खुलीं आंखें; 2 की मौत, 13 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मिनी ट्रैवलर बस ट्रक में पीछे से जा घुसी। दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

-

Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से आगरा जा रही यात्रियों से भरी मिनी ट्रैवलर बस फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा सुबह करीब चार बजे किलोमीटर संख्या 37.100 के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कई यात्री नींद में थे। अचानक हुई टक्कर से उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

दो यात्रियों की दर्दनाक मौत, 13 लोग हुए घायल

इस भीषण दुर्घटना में दो यात्रियों की जान चली गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान प्रदीप (करीब 53 वर्ष) और जनक बेन (करीब 58 वर्ष) के रूप में बताई गई है। हादसे में घायल यात्रियों में मनोहर, उमा बेन, पदम बेन, उर्वशी बेन, किट्टू कुमारी, कीरत सिंह, पृथ्वी, क्ररूठा, बरसा बेन, रेणुका बेन और हिना बेन समेत अन्य लोग शामिल हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

- Advertisement -

 पुलिस और यूपीडा की टीम ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की बचाव टीम और फतेहाबाद थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राहतकर्मियों ने क्षतिग्रस्त बस से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई और यातायात व्यवस्था को संभाला। हादसे के कारण कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

गुजरात का रहने वाला था बस चालक, हादसे की वजह की जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रैवलर बस को धीरज पाटिल चला रहे थे। वह गुजरात के सूरत स्थित डिडौली थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। बस अयोध्या से यात्रियों को लेकर आगरा की ओर जा रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकराई थी। हालांकि, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे चालक की लापरवाही या कोई अन्य वजह थी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस हादसे ने एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत को सामने ला दिया है।

Read More-यमुना एक्सप्रेसवे पर 40 यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक लगी आग, 20 फीट ऊंची उठी लपटें, कैसे टला बड़ा हादसा?

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts