Tuesday, February 10, 2026
HomeEntertainmentदोस्तों के साथ जंगल में घूमने गया था ये फेमस एक्टर, हुई...

दोस्तों के साथ जंगल में घूमने गया था ये फेमस एक्टर, हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उनकी मौत की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

-

Family Man 3 Actor: मनोज बाजपेई की हिट वेब सीरीज फैमिली मैन 3 में अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले मोहित बसफोर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। रविवार शाम को असम के दरभंगा जंगल में दोस्तों के साथ वह घूमने गए थे। इसके बाद उनकी मौत की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दोस्तों के साथ जंगल घूमने गए थे रोहित

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित कुछ महीने पहले ही अपने होम टाउन असम पहुंचे थे। एक्टर रविवार दोपहर दोस्तों के एक ग्रुप के साथ बाहर गए थे। वह दोपहर करीब 12:30 से घर से निकले थे अपने परिवार को कहा था कि वह छोटी से ट्रिप पर जा रहे हैं। दिन बीतने के बाद रोहित का फैमिली से कांटेक्ट टूट गया जिसके बाद फैमिली चिंता में आ गई। एक दोस्त ने परिवार को एक दुर्घटना की सूचना दी। रोहित को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। रोहित के अचानक निधन की खबर सुनते ही परिवार एकदम से टूट गया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिवार के मुताबिक रोहित का भी हाल ही में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था तीन लोगों से रोहित को जान को खतरा था परिवार ने एक जिम मालिक अमरदीप का भी नाम लिया। वहीं पुलिस ने पोस्ट की है कि रोहित के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में रोहित का पोस्टमार्टम किया गया जिसमें उनके शरीर के कई हिस्सों पर चोट के घाव थे।

Read More-इस फेमस एक्ट्रेस के घर हुई लाखों की चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts