The Archies: अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 15 के अगले एपिसोड में शाहरुख खान की लाडली सुहाना और बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा के साथ पूरी द आर्चीज’टीम पहुंची है। इस दौरान अमिताभ बच्चन शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अपने नाती अगस्त्य नंदा के साथ कई मजेदार सवाल करते हुए नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन ने फिल्म की पूरी कास्ट का वेलकम किया है। इस दौरान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने बिग भी से कुछ ऐसी डिमांड करती कोई नजर आई जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
अमिताभ से क्या बोली सुहाना खान?
जैसे ही अगस्त्य नंदा इस शो में पहुंचे तुरंत ही उन्होंने पानी मांगा इतना सुनते ही बिगड़े मजे लेते हुए कहा, अभी तो खेल शुरू हुआ नहीं और आपको पहले से ही प्यास लग रही है। इसके बाद बिग भी ने अगस्त्य के बारे में दिलचस्प किस्से शेयर करते हुए कहा,’उनके माता-पिता घूमने के लिए विदेश गए थे और उनके दादाजी के पास छोड़ दिया था। लेकिन अगस्त में तुरंत ही अगस्त्य ने कहा कि वह दिल्ली वापस जाना चाहते हैं और अपना बैग पैक कर लिया। अमिताभ बच्चन के पास अगस्त्य के माता-पिता को फोन करने और अपने बेटे को फोन करने और अपने बेटे को वापस लेने के लिए कहने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने सुहाना खान से भी मजेदार सवाल किया है।
View this post on Instagram
‘मैं चाहती हूं कि आप मुझे आसान सवाल पूछे’
सुहाना खान से अमिताभ बच्चन पूछते हैं कि जब उन्होंने केबीसी 15 में आने का फैसला किया तो उनके परिवार का क्या रिएक्शन था। इस बात को सुनते ही सुहाना खान ने मौके पर चौका मारते हुए अमिताभ बच्चन से कहा कि वह उन्हें याद दिलाना चाहती है कि, ‘आपने कई फिल्मों में शाहरुख खान के पिता का रोल किया है इसीलिए मैं चाहती हूं कि आप मुझसे आसान सवाल पूछे।’ आपको बता दें अगस्त्य नंदा और सुहाना खान द आर्चीज’ कल 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
